बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसस में से एक कृति सेनन ने हाल ही में मर्सिडीज-बेंज मेबेक जीएलएस 600 लग्जरी कार खरीदी है। कृति सेनन को हाल ही में मुंबई में सांताक्रूज में मैडॉक फिल्म्स ऑफिस में अपनी नई कार में देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक,अपनी फिल्म 'मिमी' की सफलता के बाद कृति ने खुद को यह नई कार गिफ्ट की है। बता दें कि कृति इस कार को खरीदने वालीं पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बन गई हैं।
बॉलीवुड: कृति सेनन ने खरीद ली इतने करोड़ की मर्सिडीज मेबेक, अभी तक किसी हीरोइन के पास नहीं है ये कार
पिता और बहन की बर्थ डेट का कॉम्बिनेशन है गाड़ी का नंबर
वहीं, अर्जुन की नई गाड़ी की बात करें तो इसका कलर कैवैंसाइट ब्लू है और इसका नंबर है 2911। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार का ये नंबर अर्जुन के पिता बोनी कपूर की बर्थ डेट 29 दिसंबर और उनकी बहन अंशुला कपूर की बर्थ डेट 11 नवंबर का कॉम्बिनेशन है।
2.43 करोड़ रुपये की है कार
कृति सेनन ने मर्सिडीज-बेंज मेबैक जीएलएस 600 SUV को ब्लैक कलर में खरीदा है। इस कार की कीमत लगभग 2.43 करोड़ रुपये है। वहीं, इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये पावरफुल 4.0L V8 बिटुर्बो के साथ EQ बूस्ट इंजन से लैस है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी कृति
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन के पास ढेर सारी फिल्में हैं। उन्होंने हाल ही में वरुण धवन के साथ 'भेड़िया' की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार के साथ 'बच्चन पांडे' और राजकुमार राव के साथ 'हम दो हमारे दो' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। साथ ही वह प्रभास और सैफ अली खान के साथ 'आदिपुरुष' और टाइगर श्रॉफ के साथ 'गणपत' में भी नजर आएंगी।
ईमानदारी से प्यार करना पसंद करेंगी कृति
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कृति ने लव लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि वह ईमानदारी से प्यार में पड़ना पसंद करेंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी लाइफ और बिजी शेड्यूल में खुश हैं। उन्होंने कहा कि प्यार एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन सही व्यक्ति के साथ।