{"_id":"613dd2c38ebc3e61cf7e23f2","slug":"priyanka-chopra-lara-dutta-celebrate-21-years-of-friendship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्ती के 21 साल: प्रियंका चोपड़ा ने लारा दत्ता संग साझा की तस्वीर, फैंस से लेकर सेलेब्स तक सबने लुटाया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दोस्ती के 21 साल: प्रियंका चोपड़ा ने लारा दत्ता संग साझा की तस्वीर, फैंस से लेकर सेलेब्स तक सबने लुटाया प्यार
Sun, 12 Sep 2021 03:49 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sun, 12 Sep 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा,लारा दत्ता, सायरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की एक एक तस्वीर सुर्खियों में रहती है। लेकिन प्रियंका ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक ऐसी तस्वीर को शेयर किया है जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस लारा दत्ता और उनकी बेटी सायरा के साथ हैं एक तस्वीर को शेयर किया है। एक साथ इस तस्वीर में तीन खूबसूरत चहरे नजर आ रहे हैं। इस फोटो की खास बात ये हैं कि दोनों की दोस्ती को आज 21 साल हो गए हैं। प्रियंका ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि उनकी और लारा की दोस्ती को 21 साल हो गए हैं और ये दोस्ती और आगे तक जाएगी।
प्रियंका चोपड़ा,लारा दत्ता, सायरा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने लारा और उनकी बेटी सायरा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि '21 साल और जारी है, दोस्ती जो किसी भी समय हो सकती है, लारा भूपति और उनका सबसे चमकता सितारा, सायरा हर रूप से अपनी मां की बेटी हैं। तुम्हें हम प्यार करते हैं। इन महिलाओं के लिए बहुत सारा प्यार और ढेर सारी यादें। प्रदीप गुहा को भी याद करती हूं।' इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला और दिल वाला इमोजी भी कैप्शन में एड किया हुआ है। बता दें कि प्रदीप गुहा वह शख्स है जिन्होंने प्रियंका और लारा को मेंटर किया था।
प्रियंका चोपड़ा,लारा दत्ता, दिया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
लारा ने साल 2000 में मिस इंडिया का ताज जीता और बाद में मिस यूनिवर्स बनी। वहीं प्रियंका चोपड़ा मिस इंडिया में फर्स्ट रनर-अप रही और बाद में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर लाखों फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अब तक उनकी तस्वीर पर 7 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। जबकि उनके इंस्टाग्राम 67.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका ने 27वें स्थान पर थीं। एक्ट्रेस हर प्रमोशनल पोस्ट के 403,000 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 3 करोड़ चार्ज करती हैं।