{"_id":"613dce048ebc3e7fb70cb588","slug":"ranveer-singh-and-deepika-padukone-meet-pv-sindhu-for-dinner-photos-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: जीत की खुशी में दीपिका और रणवीर ने पीवी सिंधु संग किया डिनर, तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: जीत की खुशी में दीपिका और रणवीर ने पीवी सिंधु संग किया डिनर, तस्वीरें वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 12 Sep 2021 03:38 PM IST
बॉलीवुड के पॉवर कपल कहे जाने वाले दीपिका और रणवीर अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कभी मां का जन्मदिन मनाते हुए तो कभी किसी पार्टी में मस्ती करते हुए दीपिका और रणवीर अक्सर सुर्खियां बटोर लेते हैं। हाल ही में शनिवार की शाम दीपवीर ने विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु संग बिताई। बता दें कि पीवी, दीपिका और रणवीर को Bastian रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया।
पीवी संग दीपवीर ने किया डिनर
इस दौरान तीनों ही सेलेब्स बेहद स्टाइलिश रूप में नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।दरअसल ये डिनर पीवी सिंधु की जीत के जश्न में किया गया। अब दीपिका भले ही बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री हों लेकिन वो खुद भी नेशनल लेवल की बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। ऐसे में पीवी संग उनकी दोस्ती होना कोई चौंकने की बात नहीं है। वहीं जब बात जीत के जश्न की हो दीपिका और रणवीर इसमें भला पीछे कैसे रह सकते हैं।
रणवीर ने पीवी और दीपिका के साथ खूबसूरत तस्वीरें भी खिंची और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया। इस खास मौके पर पीवी सिंधु ने सफेद ड्रेस के साथ सिल्वर हूप्स और हाई हील पहनी थी। इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं और स्टाइल में दीपिका को टक्कर दे रही थीं।
दूसरी तरफ दीपिका भी पीवी के साथ ट्वीनिंग करते हुए फुल स्लीव्स टॉप और ब्लैक प्लाजो पहने नजर आईं। उन्होंने गोल्डन हूप्स और बन हेयरस्टाइल के साथ एलीगेंट और क्लासी लुक कैरी किया था। वहीं सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला आउटफिट एक बार फिर रणवीर ही पहने नजर आए। रणवीर अक्सर अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं और इस मौके पर भी उन्होंने खुद को ऐसे ही तैयार किया था।
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर ने बटरफ्लाई प्रिटेंड शर्ट और डेनिम पहनी थी। उनकी प्रिटेंड शर्ट पर मछलियां बनी हुई थीं। उन्होंने अपने शर्ट के कुछ बटन भी खोल रखे थे। ऐसे में उन्हें क्लीवेज किंग कहना गलत नहीं है। इससे पहले भी रणवीर ने ऐसे ही बटन खोले हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिस पर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए उन्हें क्लीवेज किंग बता दिया था।
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये शानदार तस्वीर साझा की जिसमें तीनों ही मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। इसके साथ ही रणवीर ने बैडमिंटन गेम के मशहूर विक्टरी वर्ड का इस्तेमाल करते हुए लिखा- स्मैशिंग टाइम। बता दें कि इस साल के टोक्यो ओलंपिक्स में पीवी सिंधु ने वीमेन सिंगल कॉम्पटीशन ब्रोन्ज मेडल जीता था और दो बार ओलंपिक मेडल जीतने वाली वो पहली भारतीय महिला हैं। वहीं बात करें दीपिका रणवीर की तो दोनों बहुत जल्द फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।