साल 2011 में रणबीर कपूर के अपोजिट इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का खूब दिल जीता। इसके बाद उन्होंने वरुण धवन के साथ मैं तेरा हीरो और इमरान हाशमी के साथ अजहर जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नरगिस अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। साल 2014 में उनका नाम अभिनेता उदय चोपड़ा के साथ जुड़ा। लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते को सिरे से नकार दिया।
खुलासा: नरगिस फाखरी ने पांच साल तक उदय चोपड़ा को किया था डेट, बोलीं- इस वजह से छुपाना पड़ा रिश्ता
उदय चोपड़ा को बताया अच्छा इंसान
अपने ब्रेकअप के साल भर बाद एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए नरगिस फाखरी ने उदय चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते का सच स्वीकार करते हुए कहा कि वो उनके साथ पांच साल तक रिलेशनशिप में थीं। नरगिस ने कहा, मैंने और उदय ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया है और वो सबसे अच्छे इंसान में से एक थे जिससे मैं इंडिया में मिली।
मुझे अपना रिश्ता छुपाने के लिए कहा गया था
नरगिस ने आगे मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैंने कभी प्रेस से अपने और उदय चोपड़ा के रिश्ते के बारे में इसलिए बात नहीं कि क्योंकि मुझे उसे छुपाने के लिए कहा गया था। लेकिन अब मुझे उस बात का अफसोस होता है। क्योंकि मुझे खुलकर ये कहना चाहिए था कि मैं एक अच्छे इंसान के साथ हूं। सोशल मीडिया पर लोग बहुत फेक हैं वो नहीं जानते कि सच क्या है। अक्सर हम ऐसे लोगों को अपना आइडल मान लेते हैं जो बंद दरवाजों के पीछे बहुत बुरे होते हैं’।
साल 2014 में रिश्ते को लेकर कही थी ये बात
नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ये खबर साल 2014 में मीडिया के सामने आई थी, लेकिन उस दौरान इन दोनों ने ही रिश्ते में होने की खबर को गलत बताया था। नरगिस फाखरी ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं एक बार फिर से ये बात दोहरा रही हूं कि मैं और उदय एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। हालांकि वो हमेशा मेरी जिंदगी का हिस्सा रहेंगे। मेरे इंडिया में कुछ ही दोस्त हैं और मैं भाग्यशाली हूं कि वो उनमें से एक हैं।
ब्रेकअप के बाद लौट गईं थीं अमेरिका
ब्रेकअप के बाद नरगिस फाखरी अमेरिका लौट गईं थीं। जिसके बाद कई बार ये खबर आई कि उनका दिल टूटा है इसलिए उन्होंने देश छोड़ा है। हालांकि उनके प्रवक्ता ने बताया कि उनके देश छोड़ने का कारण उनका स्वास्थ्य है। उन्होंने कहा, ‘बीते साल लगातार तीन फिल्मों में काम करने की वजह से उनपर काम का बोझ अधिक हो गया था जिसकी वजह सही तरह से चीजे न करने की वजह से उनके स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा। डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने के लिए कहा था’।