बॉलीवुड में काफी समय से स्टार किड्स का दबदबा रहा है और पिछले कुछ सालों में तो इन स्टार किड्स की लंबी चौड़ी फौज देखने को मिली है। अक्सर कोई ना कोई स्टार किड बॉलीवुड में लॉन्च होता रहता है। हालांकि फिल्मों में आने के बाद से बहुत से स्टार किड ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक्टिंग और लुक्स के साथ साथ अपनी बेवकुफी भरी बातों से सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो के साथ विचार भी साझा करते हैं।
बॉलीवुड: स्टार किड्स की वो बातें जिन्हें सुनकर लोगों ने पीट लिया था सिर, सोशल मीडिया पर हुए थे ट्रोल
सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अक्सर अपनी बातों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। सोनम अपने फैशन सेंस के लिए तो मशहूर हैं लेकिन अक्सर वो ऐसी बातें कर जाती हैं जो लोगों के सिर के ऊपर से निकल जाती है। एक बार सोनम ने कहा था कि उन्होंने अभिनय करना अभिषेक बच्चन से सीखा है जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। साथ ही सोनम उस बात को भी लेकर ट्रोल हो गईं थीं जब उन्होंने कहा था कि वो लंदन में आजादी से रहना पसंद करती हैं क्योंकि वो वहां अपना काम खुद करती हैं और खाना खुद बनाती हैं। इस पर लोगों का कहना था कि क्या भारत में अपना काम करने की आजादी नहीं है? इसे लेकर सोनम कपूर की खूब किरकिरी हुई थी।
वरुण धवन
डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ साथ गुड लुक्स से भी फैंस को दीवाना बनाया है। लड़कियों के बीच तो वरुण को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। हालांकि वरुण भी कुछ ऐसी बातें बोल चुके हैं जो लोगों को काफी बेवकुफी भरी लगी थी। दरअसल फिल्म दिलवाले के समय वरुण ने कहा था कि आपने इंसेप्शन फिल्म देखी है? वो आपको समझ आई? अच्छी लगी ?तो फिर ये भी आपको ऐसी ही लगेगी। इसे लेकर वरुण को काफी ट्रोल किया गया था।
उदय चोपड़ा
यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा काफी लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। यश राज परिवार का हिस्सा होने के बाद भी उदय को फिल्मों में सफलता नहीं मिली। हालांकि अपने एक स्टेटमेंट के चलते उदय काफी सुर्खियों में आ गए थे। एक बार उदय ने कहा था कि, 'मैं कैप्रिकोर्न हूं लेकिन मुझे कैप्रिकोर्न होना अच्छा नहीं लगता, मैं स्कोर्पियो राशि ज्यादा पसंद करता हूं इसलिए मैंने अपना जन्मदिन बदलकर पांच जनवरी से पांच नंवबर कर लिया है'।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे बाकी सेलेब्स के साथ बातचीत में उसी वक्त ट्रोल हो गईं थीं जब सिद्धांत चतुर्वेदी ने उनकी बातों का पलट कर जवाब दे दिया था। अनन्या ने कहा था कि, 'सबका अपना स्ट्रगल होता है, मेरे पापा को कभी धर्मा फिल्म नहीं मिली और ना ही वो कभी कॉफी विद करण में गए, मैंने भी स्ट्रगल किया है। इस पर सिद्धांत ने कहा था कि बस अंतर यही है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है'। इस बात को लेकर अनन्या सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं।