निर्माता भूषण कुमार इस समय अलग-अलग शैलियों और इंडस्ट्री में एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों को नियंत्रित कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में, फिल्म निर्माता ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म पर आइकॉन स्टार, अल्लू अर्जुन के साथ अपने पहले सहयोग की घोषणा की। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी। वहीं, बीते दिन भूषण कुमार को जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'एनटीआर 30' के मुहूर्त समारोह में भाग लेते हुए देखा गया, यह समारोह हैदराबाद में आयोजित किया गया था।
Jr NTR: अल्लू अर्जुन-प्रभास के बाद भूषण कुमार ने जूनियर एनटीआर संग मिलाया हाथ! हैदराबाद में दिखे साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:06 AM IST
सार
भूषण कुमार और जूनियर एनटीआर को 'एनटीआर 30' के मुहूर्त समारोह के दौरान एक साथ हैदराबाद में देखा गया है। इसके बाद से इंडस्ट्री के गलियारों में काफी चहल-पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन