{"_id":"6170072c694218360c618ef7","slug":"after-aryan-khan-is-denied-bail-ncb-zonal-director-sameer-wankhede-says-satyamev-jayate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Drug Case: आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, समीर वानखेड़े बोले- सत्यमेव जयते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Drug Case: आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, समीर वानखेड़े बोले- सत्यमेव जयते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 20 Oct 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
समीर वानखेड़े, आर्यन खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर्यन खान की जमानत याचिका बुधवार को भी खारिज हो गई। अब आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील करेंगे। जैसे ही कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई, जज ने एक लाइन में कहा- तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज की जाती है। गुरुवार को आर्यन खान की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है ऐसे में किला कोर्ट में आर्यन की पेशी होगी, जहां एनसीबी तीनों आरोपियों की कस्डटी मांग सकती है। इस बीच आर्यन खान के वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है।
समीर वानखेड़े ने कोर्ट के इस फैसले को सत्य की जीत बताया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अफसर समीर वानखेड़े ने आर्यन को जमानत ना मिलने पर सिर्फ इतना ही कहा कि 'सत्यमेव जयते'।
2 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान की जेल में काउंसलिंग की जा रही है। काउंसलिंग के दौरान आर्यन खान ने एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े से वादा किया था कि वो जब जेल से बाहर निकेलेंगे तो वो कमजोर लोगों और गरीबों की मदद करेंगे। आर्यन ने इस दौरान यह भी कहा कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे वो गलत वजह से चर्चा में आएं। NCB सूत्र ने बताया, आर्यन ने कहा था कि मैं कुछ ऐसा करूंगा जिससे आपको मुझ पर गर्व होगा।
3 of 5
Aryan KHan
- फोटो : PTI
सुनवाई के दौरान आर्यन खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अमित देसाई ने सतीश मानेशिंदे के साथ दलीलें दीं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तीनों आरोपियों द्वारा दायर जमानत अर्जी का इस आधार पर विरोध किया कि उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और आपराधिक साजिश का संदेह है। ऐसे में इनको जमानत देना जांच प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aryan khan
- फोटो : ani
इससे पहले, आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को मजिस्ट्रेट ने इस आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था कि एस्प्लेनेड अदालत के पास उनके आवेदन को सुनने का कोई अधिकार नही हैं। आर्यन खान की जमानत याचिका याचिका इस आधार पर दाखिल की गई है कि उसके पास से किसी भी तरह का ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था और आरोपियों के साथ उसकी कोई मिली भगत नहीं थी।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : Social Media
एनसीबी को दिए अपने बयान में आर्यन खान ने कहा था कि वे क्रूज पर किसी के साथ नहीं गए थे, उन्हें तो पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए बुलाया गया था लेकिन एनसीबी ने जब शाहरुख के ड्राइवर से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। बकौल ड्राइवर उन्होंने आर्यन और अरबाज को साथ में क्रूज टर्मिनस पर छोड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।