{"_id":"665b123edaa5b38a88028e84","slug":"after-bhakshak-bhumi-pednekar-in-another-strong-role-web-series-daldal-shooting-begins-2024-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhumi Pednekar: 'भक्षक' के बाद एक और दमदार किरदार में भूमि पेडनेकर, 'दलदल' की शूटिंग हुई शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhumi Pednekar: 'भक्षक' के बाद एक और दमदार किरदार में भूमि पेडनेकर, 'दलदल' की शूटिंग हुई शुरू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:57 PM IST
भूमि पेडनेकर उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में अपने अभिनय से लोगों में मन में गहरी छाप छोड़ी है। 'दम लगाके हईशा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली भूमि, जल्द ही 'दलदल' नाम की वेब सीरीज में दिखने वाली हैं। यह उनकी पहली वेब सीरीज है। फैंस को उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच इस सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, भूमि ने दलदल की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। सेट पर अपने पहले दिन की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "लंबे समय तक अतीत कभी भी दफन नहीं रहता। रीता की यात्रा आज से दलदल के साथ शुरू होती है।"
इस शो का निर्देशन अमृत राज गुप्ता कर रहे हैं। प्राइम वीडियो पर इसे आने वाले समय में स्ट्रीम किया जा सकेगा। शूटिंग से पहले भूमि अपने किरदार पर बात कर चुकी हैं। एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया था रीता का किरदार उन्हें बहुत पसंद आया था। इसमे वह मुंबई की डीसीपा की भूमिका निभा रही हैं।
4 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
यह सीरीज विश धमीजा की किताब भिंडी बाजार पर आधारित है। यह सीरीज मनोरंजक कहानी होने का वादा करती है, जिसमें भूमि पेडनेकर डीसीपी रीता फरेरा के किरदार में अपने अतीत और वर्तमान से निपटते हुए कई हत्याओं की गुत्थी सुलझाती हुई दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X