अभिनेता अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर चुकी हैं। जिंदगी के प्रति उनका नजरिया काफी सकारात्मक है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट में अक्सर इसकी झलक मिलती है। मलाइका ने हाल ही में एक नया टैटू बनवाया है। उन्होंने यह टैटू अपनी बाजू पर बनवाया है, जिसे हालिया तस्वीरों के जरिए वे फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं।
Malaika Arora: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका ने बांह पर बनवाया नया टैटू, सोशल मीडिया पर किया फ्लॉन्ट
Malaika Arora Flaunts Her New Tattoo: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में नया टैटू बनवाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे टैटू को फ्लॉन्ट करती दिखी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है टैटू का मतलब?
मलाइका अरोड़ा ने आज गुरुवार 03 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी कई सारी फोटोज शेयर की हैं। दरअसल, मलाइका के ये लुक 26 मार्च से 30 मार्च तक चलने वाले लैक्मे फैशन वीक के दौरान के हैं। इन्हीं तस्वीरों में अभिनेत्री ने अपना टैटू भी फ्लॉन्ट किया है। मलाइका ने अपने हाथ पर लिखवाया है, 'सब्र शुक्र'।
Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) द्वारा साझा की गई पोस्ट
निजी जिंदगी से है ताल्लुक?
मलाइका के नए टैटू का मतलब उनकी जिंदगी से जुड़ा है। सब्र और शुक्र...सब्र मतलब पेशेंस और शुक्र यानी शुकराना। हाल ही में फैशन इवेंट के दौरान भी उनके इस टैटू पर लोगों की नजरें ठहर गईं। मलाइका ने इस दौरान टैटू के बारे में बात करते हुए इसका मतलब भी बताया। अभिनेत्री ने कहा कि उनकी जिंदगी में टैटू एक पॉइंट पर आए हैं। वे ऐसे ही टैटू नहीं बनवाती हैं। इसके मायने काफी पर्सनल हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Ranya Rao Gold Smuggling Case: रान्या राव के पति ने दी तलाक के लिए अर्जी, कहा- मैं दर्द और परेशानी झेल रहा हूं
मुश्किल रहा बीता साल
मलाइका का कहना है कि बीता वर्ष यानी 2024 उनके लिए काफी मुश्किल रहा। टैटू को लेकर ईटाइम्स से बातचीत में मलाइका ने कहा, 'यह शब्द मेरे साथ जब से हैं जब मैं ये सोचती हूं कि मैं पिछले साल की तुलना में आज कहां हूं'? बीते वर्ष मलाइका ने अपने पिता को खो दिया। वहीं, निजी जिंदगी में अर्जुन कपूर के साथ उनका ब्रेकअप हो चुका है।
यह खबर भी पढ़ें:
Jannat-Faisu: क्या फैजू ने अपने ब्रेकअप की खबर पर लगाई मुहर, जानिए ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में क्या कहा?
सुजैन खान ने किया रिएक्ट
आज साझा किए गए पोस्ट में मलाइका ने कुछ बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर किए हैं। वे जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट पर सुजैन खान ने कमेंट किया है, 'खूबसूरत, पावरहाउस'। वहीं, फैंस और नेटिजन्स भी उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं।