अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों दिशा पाटनी के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब छह साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों के ब्रेकअप पर इनके फैंस निराश हैं। वैसे, ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर श्रॉफ का एक पुराना बयान भी खूब चर्चा में है, जब उन्होंने कहा था कि वो कैसी लड़की से शादी करना पसंद करेंगे।
Tiger Shroff: जब शादी की बात पर मजाक करना टाइगर को पड़ा था भारी, फिर बोले- कोई मुझे नीचा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, एक बातचीत के दौरान टाइगर ने कहा था, 'मैं गांव की लड़की से शादी करूंगा। वह घर में रहे। घर को साफ रखे और मुझे घर का बना खाना खिलाए। मुझे हाउस वाइफ टाइप की लड़कियां पसंद हैं।' हालांकि, टाइगर ने यह सभी बातें मजाक में कही थीं, लेकिन उनका यह इंटरव्यू खूब वायरल हुआ। आखिर में उन्हें इस पर स्पष्टीकरण देना पड़ा था।
टाइगर श्रॉफ ने कहा था, 'कोई मुझे बेवजह नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है और मेरे बारे में खराब बातें कहने की कोशिश में था। मैंने जब यह बात कही तो कमरे में जो भी मौजूद था, सब हंस रहे थे। वह एक अच्छा टाइम था। मैं उस समय मजाक कर रहा था और यह क्लियर था कि मैं मजाक में यह बात कह रहा था। मैंने ऐसा हकीकत में कुछ नहीं कहा। लेकिन, आगे से मैं इन सभी चीजों को लेकर सतर्क रहूंगा।'
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भले ही अब रिलेशनशिप में नहीं हैं। लेकिन, टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ से दिशा की अब भी अच्छी बॉन्डिंग है। दिशा पाटनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलक देखी जा सकती है। दरअसल, दिशा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इस पर कृष्णा श्रॉफ ने शानदार कमेंट किया है। कृष्णा ने लिखा है, 'आपकी ये तस्वीर मेरी फेवरेट है।'