बॉलीवुड इंडस्ट्री इतनी विशाल है कि इसमें काम करने वाला हर सितारा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन अपनी फिल्मों को लेकर लाइमलाइट बटोरने वाले ये सितारें कभी न कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसका खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ता है। अपने जीवन में अक्सर ये कुछ इतना गंभीर कर देते हैं कि जिसके वजह से यह कानून के पंजे में भी फंस जाते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स है, जिन्हें किसी न किसी वजह से जेल जाना पड़ा है। संजय दत्त से लेकर सलमान खान तक इन सितारों में शामिल हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे है जो ऑर्थर रोड जेल में रात गुजार चुके हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन सभी सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी केस की वजह से आर्थर रोड जेल में रात गुजार चुके हैं।
Celebs In Jail: आर्थर रोड जेल की हवा खा चुके हैं ये सितारे, लिस्ट में शामिल इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदर कुमार
सलमान खान के दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन सलमान खान के साथ 'वॉन्टेड' और 'तुमको न भूल पाएंगे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके इंदर कुमार को साल 2014 में कथित तौर पर एक मॉडल का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस संगीन जुर्म के आरोप में अभिनेता ने 45 दिन ऑर्थर रोड जेल में बिताए थे। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
सूरज पंचोली
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक आदित्य पंचोली अपनी अदाकारी के साथ-साथ अक्सर निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं। उनकी जिंदगी विवादों से भरी रही है, लेकिन उनके बेटे सूरज पंचोली का नाम भी विवादों के कारण खूब लाइमलाइट में रहा है। कुछ ही फिल्मों में आए सूरज लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब तब बना, जब उनका नाम अभिनेत्री जिया खान की मौत से जुड़ा। साल 2013 में जिया खान के अचानक सुसाइड कर लेने के बाद अभिनेत्री की मां राबिया खान ने उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के चलते सूरज को भी जमानत तक करीब तीन हफ्ते आर्थर रोड जेल में बिताने पड़े थे। उन्हें जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में रखा गया था।
शाइनी आहूजा
'गैंगस्टर' और 'मर्डर' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेता को जून 2009 में अपनी 19 वर्षीय नौकरानी के साथ बलात्कार और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले की वजह से शाइनी को आर्थर रोड जेल में कैद किया गया था।
सलमान खान
इंडस्ट्री के भाईजान माने जाने वाले अभिनेता सलमान खान भी कई कानूनी पचड़ों में पड़ चुके हैं। ऐसा लगता है उनका जेल से कुछ पुराना नाता है, तभी तो अक्सर उन्हें कोर्ट के चक्कर काटते हुए देखा जाता रहता है। सलमान को हिट एंड रन केस के चलते ऑर्थर रोड जेल में रात गुजारनी पड़ी थी। साल 2015 में मुंबई सेशन कोर्ट ने 2022 में हुए इस मामले में सलमान खान को दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके तुरंत बाद ही सलमान खान को सरेंडर करना पड़ा था। ऐसे में सलमान को पहले आर्थर रोड जेल ले जाया गया था।