फैंस उस वक्त से ही परेशान हैं जब से ऋषि कपूर ने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए यूएस जाने की बात सोशल मीडिया पर कही थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आने लगी कि ऋषि को कैंसर हुआ है। हालांकि ऋषि के भाई रणधीर कपूर ने अपने बयान में साफ किया था कि अभी तक सारे टेस्ट नहीं हुए हैं तो किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाएं। इस बीच ऋषि कपूर की न्यूयॉर्क से पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अनुपम खेर के साथ नजर आ रहे हैं।
कैंसर की खबरों के बीच ऋषि कपूर की पहली तस्वीर आई सामने, बदल गए इतना पहचानना होगा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर और ऋषि कपूर ने एक साथ बिताए गए पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में ऋषि अपने सबसे करीबी दोस्त के साथ न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक साथ घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में ऋषि कपूर सफेद बाल में नजर आ रहे हैं और थोड़े से अनफिट जरूर लग रहे हैं।
इस वीडियो को अनुपम खेर ने शेयर करते हुए लिखा - 'ऋषि कपूर से मिलकर और उनके साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा। आप सही में बहुंत एंटेरटेनिंग हो। भारत, न्यूयॉर्क और फिल्मों के बारे में बात की। बहुत अच्छा लगा आपसे मिलके।' अनुपम खेर के बाद ऋषि ने इस वीडियो को ट्वीट किया। ऋषि ने लिखा - 'न्यूयॉर्क, मैनहट्टन में अपने सहयोगी और पुराने दोस्त के साथ दोपहर में बेहतरीन साथ रहा।'
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on
आपको बता दें, ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे क्योंकि उस वक्त वह यूएस में इलाज करवाने के लिए गए थे। जहां उनके साथ नीतू कपूर और रणबीर कपूर भी हैं। ऋषि कपूर के जाते ही बिना रिपोर्ट आए कुछ लोग ये दावा करने लगे कि ऋषि कपूर को कैंसर हुआ है। जो थर्ड स्टेज पर पहुंच गया है। इन खबरों के आते ही ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने नाराजगी जताई थी और खबर को मात्र अफवाह बताया था।
New York,Manhattan. “Kher-free” or is it “Care-free”on Madison Avenue with colleague and old friend Anupam Kher this afternoon! pic.twitter.com/6qwfUufuML