सब्सक्राइब करें

दिलजीत के बाद इस अभिनेता ने साझा की ट्रंप की बेटी के साथ तस्वीर, लिखा- 'हम सब पे भारी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 03 Mar 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
After Diljeet Dosanjh Actor Manoj Bajpayee Shared Edited Photo With Ivanka Trump on Social Media
मनोज बाजपेयी - फोटो : Social Media

बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा बेहद चर्चा में रहा। ट्रम्प अपनी पत्नी और बेटी इवांका ट्रंप के साथ भारत आए थे। यहां ट्रंप अपने परिवार के साथ आगरा भी घूमने गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं उनकी बेटी इवांका ट्रंप। इवांका केवल आम लोगों के ही बीच नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज के बीच भी चर्चा का विषय बनी रहीं। बीते दिनों सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने इवांका के साथ की एक तस्वीर साझा की थी। अब बॉलीवुड के एक और जाने-माने अभिनेता ने इवांका के साथ तस्वीर साझा की है।

Trending Videos
After Diljeet Dosanjh Actor Manoj Bajpayee Shared Edited Photo With Ivanka Trump on Social Media
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया

ये अभिनेता हैं मनोज बाजपेयी। मनोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इवांका के साथ तस्वीर साझा की है। तस्वीर में इवांका आगरा के 'ताजमहल' के सामने बैठी हैं। उनके साथ तस्वीर में मनोज बाजपेयी भी बैठे हुए हैं। खास बात ये है कि इस तस्वीर में मनोज और इवांका के साथ दिलजीत दोसांझ भी हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में मनोज ने लिखा है, 'हम हैं मंगल और पड़ेंगे हम सब पर भारी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Diljeet Dosanjh Actor Manoj Bajpayee Shared Edited Photo With Ivanka Trump on Social Media
अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने साझा की तस्वीर - फोटो : twitter

दरअसल ये वही तस्वीर है जो दिलजीत ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की थी। मनोज ने इसी तस्वीर में खुद की तस्वीर को एडिट कर जोड़ दिया है। ये एक कोलाज वीडियो है जिसमें इवांका के साथ ही और भी कई हॉलीवुड सितारे हैं। जिसके साथ उन्होंने अपनी और दिलीजत की तस्वीर को एडिट कर जोड़ा है।

After Diljeet Dosanjh Actor Manoj Bajpayee Shared Edited Photo With Ivanka Trump on Social Media
Suraj Pe Mangal Bhari - फोटो : social media

मनोज के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर साझा करते ही ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। अब ऐसे में ये देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या जैसे इवांका ने दिलजीत दोसांझ के ट्वीट का जवाब दिया था, क्या वैसे ही मनोज के ट्वीट पर भी जवाब आएगा।

विज्ञापन
After Diljeet Dosanjh Actor Manoj Bajpayee Shared Edited Photo With Ivanka Trump on Social Media
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं ये तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बीते रविवार को सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इवांका के साथ तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया था। बता दें कि इवांका ने ताजमहल के सामने कई तस्वीरें खिंचवाई थीं। इन तस्वीरों के साथ लोगों ने अपनी तस्वीर जोड़कर कई मीम्स बनाए। जिसके बाद दिलजीत का इस तस्वीर को एडिट कर मीम बनाना सभी को बेहद पसंद आया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Me & Ivanka Piche hee Pey Gaee Kehndi Taj Mahal Jana Taj Mahal Jana.. 😜 #tajmahal @ivankatrump Mai Fer Ley Geya Hor Ki Karda 😎 #ivankatrump P.S - ਪ੍ਰਾਹੁਣਿਆਂ ਦਾ ਮਾਣ ਤਾਣ ਰੱਖਣਾ ਪੈਂਦਾ ਤੁਹਾਨੂੰ ਪਤਾ ਹੀ ਆ 😂 #FanEdit @amanrajpal13

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed