{"_id":"62f79e8dd179b13d2c47bd52","slug":"after-doctor-advice-amitabh-bachchan-sent-voice-message-for-raju-srivastava-to-help-comedian-recover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Shrivastav: बिग बी ने राजू से कहा- राजू उठो, अब बहुत हुआ! जानें इसके बाद क्या हुआ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raju Shrivastav: बिग बी ने राजू से कहा- राजू उठो, अब बहुत हुआ! जानें इसके बाद क्या हुआ?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 13 Aug 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन, राजू श्रीवास्तव
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुधवार की सुबह वर्कआउट करते वक्त कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की थी। इसके बाद कॉमेडियन की एंजियोप्लास्टी की गई थी लेकिन बाद में खबर आई कि उनका ब्रेन डैमेज हो गया है। फिलहाल अब कॉमेडियन के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। इसी बीच डॉक्टर की सलाह के बाद महानायक अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए कुछ ऐसा खास किया है जो उन्हें रिकवर करने में तो मदद कर ही सकता है साथ ही दिल को भी छू लेगा।
2 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है। फैंस उनकी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। जानकारी सामने आई है कि अमिताभ बच्चन ने भी कॉमेडियन की तबीयत के बारे में जानने के लिए उनके फोन पर कई मैसेज किए थे लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के कारण राजू श्रीवास्तव का फोन बंद था इसलिए अभिनेता के ये मैसेज कॉमेडियन या उनका परिवार के सदस्य नहीं देख पाए। इसी बीच डॉक्टर ने सलाह दी थी कि हो सकता है कि राजू रेस्पॉन्ड न कर पा रहे हों ऐसे में अगर वह किसी प्रिय की आवाज सुनेंगे तो शायद वह कुछ रिस्पॉन्स करें।
3 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते हैं। वह उनके बिग फैन हैं, ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद उनके परिवार ने बिग-बी से कहा कि जो मैसेज उन्होंने लिखकर भेजे हैं, वे उन्हें बोलकर भेज सकते हैं, ताकि राजू को सुनाए जा सकें। इसके बाद अभिनेता ने उन्हें ऑडियो में रिकॉर्ड करके संदेश भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए तुरंत अपने अंदाज में कई संदेश रिकॉर्ड करके भेजे हैं, इनमें से कुछ में उन्होंने कहा 'राजू उठो, बस बहुत हुआ', अभी बहुत काम करना है। हालांकि अभी कोई चमत्कार तो नहीं हुआ है लेकिन परिवार का कहना है कि ये मैसेज सुनने के बाद राजू श्रीवास्तव को बहुत अच्छा लगा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।