फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ड्रीम गर्ल' की सफलता के बाद आयुष्मान ने बढ़ाई 500 प्रतिशत फीस, अब एक फिल्म का लेंगे इतने करोड़?

Thu, 17 Oct 2019 11:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 17 Oct 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
After Dream Girl success Ayushmann Khurrana hiked his fees now charge 10 core rupees per film
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

सिनेमाजगत में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को महज सात साल हुए हैं। इतने छोटे सफर में आयुष्मान ने फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म देकर आयुष्मान ने साबित कर दिया कि सिनेमाजगत को एक नया सितारा मिल गया है। इस बीच आयुष्मान से जुड़ी बड़ी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक लगातार सुपरहिट फिल्म देने वाले इस अभिनेता ने अपनी फीस बढ़ा दी है। खास बात है कि फीस में इजाफा 500 प्रतिशत कर दिया है। 

After Dream Girl success Ayushmann Khurrana hiked his fees now charge 10 core rupees per film
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान पहले एक फिल्म के दो करोड़ रुपये लेते थे लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान साल 2020 से अब किसी भी फिल्म के 10 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे। 

After Dream Girl success Ayushmann Khurrana hiked his fees now charge 10 core rupees per film
ayushmann khurrana - फोटो : social media

एंटरटेनमेंट पोर्टल के सूत्रों की मानें तो 'ड्रीम गर्ल' फिल्म की सफलता के बाद दर्शकों के बीच आयुष्मान की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। उनका मानना है कि आयुष्मान एक ऐसे अभिनेता है जिनका फिल्म में होना सफलता का दूसरा नाम है। साथ ही विश्वास भी है कि फिल्म की कहानी भी शानदार होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Dream Girl success Ayushmann Khurrana hiked his fees now charge 10 core rupees per film
Ayushmann Khurrana Dream Girl film look - फोटो : file photo

आयुष्मान के पास इस समय कई फिल्मों के ऑफर्स हैं। 'ड्रीम गर्ल' के बाद अब आयुष्मान जल्द ही 'बाला' फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म सात नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ऐसे में  फिल्म से भी लोगों की काफी उम्मीदे हैं। 

विज्ञापन
After Dream Girl success Ayushmann Khurrana hiked his fees now charge 10 core rupees per film
Ayushmann Khurrana - फोटो : you tube

आपको बता दें, आयुष्मान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 से 'विक्की डोनर' फिल्म से की थी। इस फिल्म में आयुष्मान ने अभिनय के अलावा गायकी में भी हाथ आजमाया। इससे बाद 'बरेली की बर्फी', 'शुभ मंगल सावधान', 'बधाई हो', 'अंधाधुन' और 'ड्रीम गर्ल' फिल्में उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। 'अंधाधुन' फिल्म के लिए आयुष्मान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देने का एलान किया गया है। 

नोट- अमर उजाला फीस के आंकड़े की पुष्टि नहीं करता। 

यह भी पढ़ें- दोस्त की शादी में श्लोका मेहता ने सास नीता अंबानी के साथ किया जोरदार डांस, देखें वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed