फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: हॉलीवुड में साइड रोल करने से प्रियंका ने किया साफ इनकार, प्रोड्यूसर्स से कही यह बात

Sat, 27 May 2023 12:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 May 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
After Exposing Bollywood Priyanka Chopra Now Reveals that She Refused To Be A Sidekick In Hollywood films
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक खुद को साबित किया है। हालांकि, बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में देने वाली प्रियंका को इस इंडस्ट्री में राजनीति का शिकार होना बड़ा। बीते दिनों एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के कई डार्क सीक्रेट खोले थे। यहां साइडलाइन किए जाने के बाद उन्होंने हॉलीवुड का रास्ता पकड़ा था। हॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा ने अब साइड रोल करने से साफ मना कर दिया है। हाल ही में वह इस बारे में बात करती नजर आईं।

After Exposing Bollywood Priyanka Chopra Now Reveals that She Refused To Be A Sidekick In Hollywood films
प्रियंका चोपड़ा (ग्रैमी) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि अब उन्होंने पश्चिमी इंडस्ट्री में साइड किरदार निभाने से इनकार कर दिया है। इस दौरान उन्होंने वहां के प्रोड्यूसर्स से खुलकर बात की है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी से पहले से ही हॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया था। उसी मेहनत की बदौलत उन्हें सिटाडेल जैसी सीरीज मिली। अब प्रियंका का कहना है कि वह हॉलीवुड में रुढ़िवादी रोल नहीं करेंगी।

After Exposing Bollywood Priyanka Chopra Now Reveals that She Refused To Be A Sidekick In Hollywood films
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह हॉलीवुड में स्टीरियोटिपिकल रोल नहीं करेंगी। उनका कहना है, 'पिछले पांच वर्षों में एक्टर्स की एक बड़ी मांग रही है, जो कहते हैं, 'हमें साइडकिक नहीं बनना।' मुझे पता है मैंने साइड रोल किया है। मैं वह नहीं करना चाहती थी। मुझे यह भी पता है कि मेरे तमाम सहयोगी ऐसा नहीं करना चाहते हैं।' प्रियंका ने आगे बताया कि अब वह हॉलीवुड में ऐसे किरदारों की तलाश में हैं, जो उन्हें साइड रोल में न रखें।
Veeru Devgan Death: जब एक हजार लोगों से पिट रहे थे अजय देवगन, पिता वीरू ने ऐसे बचाई थी सिंघम की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
After Exposing Bollywood Priyanka Chopra Now Reveals that She Refused To Be A Sidekick In Hollywood films
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि इस बारे में उन्होंने वहां के प्रोड्यूसर्स से साफतौर पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने कई मीटिंग्स कीं, जहां मैंने प्रोड्यूसर्स से कहा कि मुझे स्टीरियोटिपिकल रोल में मत रखिए। मैं वह रोल नहीं करना चाहती। मैं कठिन मेहनत करूंगी, क्योंकि मुझे अपनी जिम्मेदारी पता है।'
Arijit Singh: अरिजीत सिंह के चंडीगढ़ कॉन्सर्ट को लेकर FIR दर्ज? फर्जी प्रमोशन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

विज्ञापन
After Exposing Bollywood Priyanka Chopra Now Reveals that She Refused To Be A Sidekick In Hollywood films
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका ने आगे कहा, 'मैंने प्रोड्यूसर्स से कहा कि मैं सेट पर आऊंगी और आप जितनी उम्मीद करेंगे उससे 10 प्रतिशत ज्यादा मेहनत करूंगी। हो सकता है 20 प्रतिशत भी ज्यादा करूंगी। आप जिस भी स्टार को कास्ट करेंगे मैं उससे बेहतर ही प्रदर्शन करूंगी। मैं मेहनत करने से नहीं डरती।'
Salman Khan: सलमान ने शाहरुख खान का नाम लेकर ठुकराया शादी का प्रस्ताव, बोले- मेरी शादी के दिन लद गए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed