हाल ही में अबू धाबी में आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ, जिसमें बी टाउन के सभी सितारों ने शिरकत की। आईफा में जहां पहली बार अनन्या पांडे ने अपने डांस से जलवा बिखेरा, तो सारा अली खान ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। सारा और अनन्या काफी अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में अवॉर्ड नाइट के बाद दोनों ने साथ में ढेर सारी मस्ती की और उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की। सारा ने अनन्या के साथ अपनी 'दोस्ती वाली रात' की तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों अपने आईफा के लुक में नजर आ रही हैं। इसके अलावा सारा ने अनन्या के डांस करते हुए भी वीडियो शेयर किया है।
Sara Ali Khan: आईफा के बाद सारा और अनन्या ने की जमकर मस्ती, 'सामी सामी' गाने पर डांस करती नजर आईं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अनन्या और अपनी एक तस्वीर शेयर की है। दोनों ने आईफा में व्हाइट कलर की आउटफिट में ट्विनिंग की थी। सारा ने शरारा के साथ फुल स्लीव का कुर्ता पहना था, तो अनन्या शिमरी साड़ी में नजर आईं। इस फोटो को शेयर करते हुए सारा ने जो कैप्शन दिया, उसे अनन्या ने लिखा था। फैंस को दोनों का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
इससे पहले सारा ने अनन्या के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी। इसमें अनन्या ब्लैक ट्राउजर और टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही थीं और 'पुष्पा' फिल्म के गाने 'सामी सामी' पर डांस कर रही थीं। अनन्या पर चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसे रश्मिका मंदाना ने भी अपनी स्टोरी पर लगाया है। इसके साथ ही सारा ने अनन्या के साथ मस्ती करते हुए भी फोटो शेयर किए हैं।

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह विक्रांत मैसी के साथ 'गैसलाइट' में नजर आएंगी। उन्होंने हाल ही में विक्की कौशल के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट की शूटिंग भी पूरी की है। वहीं, अनन्या पांडे जल्द ही साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ 'लाइगर' में नजर आएंगी।