फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: भारत की जीत के बाद अनुष्का ने विराट के लिए लिखी भावुक पोस्ट, कहा- मुझे इस इंसान से प्यार है

Sun, 30 Jun 2024 06:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 30 Jun 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
After Indian cricket team world cup victory Anushka Sharma emotional post for Virat Kohli said love this man
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता होने का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं। अभिषेक बच्चन, अनन्या पांडे, रवीना टंडन, अजय देवगन जैसे बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए टीम को बधाई दी। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का भी नाम शामिल है। 

After Indian cricket team world cup victory Anushka Sharma emotional post for Virat Kohli said love this man
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने भारत के विजेता बनने के बाद इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली दो पोस्ट साझा की हैं। पोस्ट में उनके पति विराट कोहली हाथ में ट्रॉफी और कंधे पर राष्ट्रीय ध्वज लिए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "और... मुझे इस इंसान से प्यार है। विराट आपको अपना घर कहने की मुझे बहुत खुशी है। मेरे लिए इस जश्न को मनाइए।। जाइए और स्पार्कलिंग वॉटर पीजिए।" 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

After Indian cricket team world cup victory Anushka Sharma emotional post for Virat Kohli said love this man
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

इस पोस्ट पर यूजर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, "मुझे भी इस इंसान से प्यार है।" दूसरे यूजर ने विराट को लीजेंड बताया। इसके अलावा और भी बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Indian cricket team world cup victory Anushka Sharma emotional post for Virat Kohli said love this man
अनुष्का शर्मा विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, एक अन्य पोस्ट में अनुष्का ने टीम इंडिया की तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट भी साझा किया है। उन्होंने लिखा, "जब हमारी बेटी ने सभी खिलाड़ियों को रोते हुए देखा तो उसकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि उन्हें गले लगाने वाला कोई क्यों नहीं है...मेरे प्यारी बेटी, उन्हें 150 करोड़ लोगों ने गले लगाया है। क्या शानदार जीत और क्या शानदार उपलब्धि!! चैंपियंस - बधाई!!"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
After Indian cricket team world cup victory Anushka Sharma emotional post for Virat Kohli said love this man
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले  टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने और टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद, विराट कोहली ने बारबाडोस से अपने परिवार को भावुक होकर फोन किया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिकेटर की आंखों में खुशी के आंसू देखे जा सकते हैं। 
Abhijeet Bhattacharya: 'बहुत हो गया ड्रामा...,' शाहरुख खान संग झगड़े पर फिर उमड़ा अभिजीत भट्टाचार्य का दर्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed