{"_id":"61b95a9b0734f4426c633d23","slug":"after-kareena-kapoor-amrita-arora-seema-khan-son-yohan-tested-positive-for-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Covid 19: सीमा खान के 10 साल के बेटे को भी हुआ कोरोना, बीएमसी ने बिल्डिंग को सील किया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Covid 19: सीमा खान के 10 साल के बेटे को भी हुआ कोरोना, बीएमसी ने बिल्डिंग को सील किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 15 Dec 2021 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सीमा खान, योहान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के घर पार्टी करने के बाद करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोविड पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद खबर आई कि सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महीप भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। अब सीमा और सोहेल के 10 साल के बेटे योहान भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। योहान के अलावा सीमा की बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
2 of 5
Bollywood Celebs
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले हफ्ते बुधवार को करण जौहर के घर हुई पार्टी में शामिल लोगों में सबसे पहले कोरोना संक्रमण की पहचान अभिनेता सोहैल खान की पत्नी सीमा खान में हुई। सोहेल खान की कंपनी ने हाल ही में रियाद में ‘दी बैंग’ टूर का आयोजन किया था। इस पार्टी में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न होने की सूचना मिलने पर बीएमसी इस बारे में विधिक कार्रवाई की शुरुआत कर चुकी है। इसी के चलते अभिनेत्री करीना कपूर के घर से किसी भी सदस्य के बाहर जाने या अंदर आने पर रोक लगा दी गई है।
3 of 5
महीप कपूर और सीमा खान, करीना-अमृता
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना से संक्रमित करीना कपूर होम आइसोलेशन में हैं, उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। बीएमसी सभी कोरोना पॉजिटिव सेलेब्स के हेल्थ का डेली अपडेट ले रही है। बीएमसी के सूत्रों ने बताया कि अभी तक के लिए किसी भी सेलेब्स ने विदेश यात्रा नहीं की है। इतना ही नहीं इनके घरों को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर-अमृता अरोड़ा भी कोरोना का शिकार
- फोटो : Instagram
इतने सारे लोगों को कोरोना होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी में शामिल होने वाले अन्य सेलेब्स पर भी कोविड संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। इस पार्टी में नीना गुप्ता की बेटी मसाबा, रिया कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर भी शामिल थे। मुंबई बीएमसी का कहना है कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने पिछले दिनों कोविड नियमों को उल्लघंन करते हुए कई पार्टी की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
करीना कपूर ने कोरोना पॉजीटिव होने के बाद सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए अपनी टेस्ट रिपोर्ट सार्वजनिक की थी, और अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपना परीक्षण कराने की अपील की थी। करण जौहर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।