{"_id":"5aacf60d4f1c1b690e8b4f74","slug":"after-katrina-and-shahrukh-anil-kapoor-shared-biggest-hichki-of-his-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हंसने से पहले सौ बार सोचते थे अनिल कपूर, करियर की शुरुआत में लोगों ने किए थे ऐसे कमेंट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हंसने से पहले सौ बार सोचते थे अनिल कपूर, करियर की शुरुआत में लोगों ने किए थे ऐसे कमेंट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर बॉलीवुड का ऐसा सितारा है जिसे हर कोई पसंद करता है। करीब 40 साल के फिल्मी सफर में अनिल कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्में की है। फिल्म 'राम-लखन' में निभाए गए रोल को लोग आज भी याद करते हैं। 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी एक्टर ने हाल में निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज से पर्दा उठाया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
anil kapoor
- फोटो : lal singh
रानी मुखर्जी ने हाल में कई सारे स्टार्स से मुलाकात की और उनसे जिंदगी के उस पल के बारे में पूछा जो मुश्किल भरा था। शाहरुख खान, कटरीना कैफ जैसे कई बड़े स्टार्स ने जिंदगी के वह राज बताए जो अब तक लोगों से अंजान थे। इस बीच अनिल कपूर ने जिंदगी के उस राज का खुलासा किया जिसे कोई नहीं जानता था।
anil kapoor
- फोटो : lal singh
यशराज फिल्म्स ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अनिल कपूर ने इस बात का जिक्र किया। अनिल कपूर ने कहा - 'करियर की शुरुआत में आंखों को लेकर कई कमेंट किए गए। लोग कहते थे कि जब मैं हंसता हूं तो मेरी आंखें छोटी हो जाती हैं। उसके बाद से मैं हंसने को लेकर ध्यान देने लगा और सबके सामने खुलकर कम हंसता था।'
.@AnilKapoor ki #Hichki | @HichkiTheFilm pic.twitter.com/2nts7K6Oi5
— Yash Raj Films (@yrf) March 17, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor
इसके साथ ही अनिल ने कहा - 'कुछ समय बाद मैंने अपने आप को संभाला। इसके साथ बिना परवाह खुलकर हंसा।' आपको बता दें, अनिल कपूर जल्द ही 'रेस 3' फिल्म में नजर आएंगे। कुछ समय पहले सेट से अनिल कपूर की कैदी की ड्रेस में तस्वीरें वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
rani mukherji
रानी मुखर्जी की 'हिचकी' फिल्म 23 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह बॉलीवुड स्टार्स से मिलकर उनकी जिंदगी की मुश्किल परिस्थिति को जानने की कोशिश कर रही हैं। इस फिल्म वह एक ऐसी बीमारी से पीड़ित है जिसमें उन्हें बार-बार हिचकी आती है।