सब्सक्राइब करें

वरुण धवन और कुणाल खेमू के बाद ये एक्टर हुआ सड़क पर ट्रोल, यूजर्स बोले जल्दी काटो चालान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
After Kunal Khemu Zayed Khan trolled on social media riding bike without helmet
Zayed Khan
बॉलीवुड स्टार्स के बाइक का शौक उन्हें अक्सर किसी न किसी मुसीबत में डाल देता है। कुछ दिन पहले वरुण धवन और कुणाल खेमू की बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया था तो वहीं अब बॉलीवुड का एक और एक्टर यूजर्स के निशाने पर आ गया है।
After Kunal Khemu Zayed Khan trolled on social media riding bike without helmet
Zayed Khan
इंटरनेट पर जायद खान की बच्चे को बैठाए हुए बाइक चलाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जायद बिना हेलमेट के है। इन फोटो के सामने आते ही यूजर्स जायद का चालान काटने की अपील कर रहे हैं। 
After Kunal Khemu Zayed Khan trolled on social media riding bike without helmet
Kunal Khemu
कुछ यूजर ने लिखा सेफ्टी हेलमेट लगाने की बात कही तो वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा इन स्टार्स को क्यों नहीं पकड़ते? इसके अलावा कुछ यूजर्स ने लिखा बाइक चलाते वक्त फैशन दिखाने की जरूर नहीं होती। इससे पहले कुणाल खेमू के ऊपर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 500 रुपए का चालान बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के लिए काटा था।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
After Kunal Khemu Zayed Khan trolled on social media riding bike without helmet
कुणाल खेमू
तस्वीरों के वायरल होते ही कुणाल खेमू ने माफी भी मांगी थी। हालांकि इसके बाद मुंबई पुलिस ने ट्वीट का जवाब दिया -  'आपको बाइक से प्यार है, हमें नागरिकों की सुरक्षा से। हम चाहते हैं कि एक माफी से दुर्घटनाएं टल जाएंगी। उम्मीद है अगली बार एहसास काम करने से पहले होगा। एक ई-चालान आपको भेज दिया गया है।'
 

 
विज्ञापन
After Kunal Khemu Zayed Khan trolled on social media riding bike without helmet
Varun Dhawan
आपको बता दें, पिछले साल नवंबर में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को भी मुंबई पुलिस ने इसी तरह ई-चालान भेजे जाने की सूचना दी थी। यह कार्रवाई उस तस्वीर के आधार पर की गई जिसमें एक्टर बीच सड़क पर दूसरी गाड़ी में सवार अपनी फैन के साथ सेल्फी ले रहे थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed