फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर खान शुरू करेंगे इस फिल्म पर काम, ‘विक्रम वेधा’ की रीमेक आगे खिसकी

Fri, 06 Nov 2020 09:20 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 06 Nov 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
After laal singh chaddha aamir khan start shooting gulshan kumar biopic mogul
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सौ करोड़ के जिस सवाल के जवाब का इंतजार पूरी फिल्म इंडस्ट्री पिछले दो साल से कर रही है, लगता है वह अब मिलने ही वाला है। टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गुलशन कुमार के बेटे भूषण के मुताबिक 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद जिस फिल्म की शूटिंग आमिर खान शुरू करेंगे, वह ये बायोपिक ही होगी। इसके साथ ही ये भी साफ हो गया है कि निर्माता निर्देशक नीरज पांडे की बहुप्रतीक्षित ‘विक्रम वेधा’ की रीमेक हाल फिलहाल शुरू होने नहीं जा रही।

After laal singh chaddha aamir khan start shooting gulshan kumar biopic mogul
भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुलशन कुमार को भारतीय फिल्म व फिल्म इतर म्यूजिक इंडस्ट्री में म्यूजिक मुगल के नाम से जाना जाता था। उनकी बायोपिक यानी फिल्म 'मुगल' पर यह ताजा जानकारी लगभग एक साल के बाद आई है। भूषण कुमार ने कहा कि यह फिल्म बहुत ही जल्द होने वाली है। आखिर इस फिल्म की घोषणा उन्होंने खुद की है।

After laal singh chaddha aamir khan start shooting gulshan kumar biopic mogul
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूषण ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से सब कुछ गड़बड़ हो गया था। अब आमिर खान जैसे ही अपनी फिल्म में 'लाल सिंह चड्ढा' को खत्म करेंगे, वैसे ही वह इस फिल्म पर काम करना शुरू कर देंगे। यह फिल्म सबके लिए बहुत खास फिल्म है। सब इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। हो सकता है कि यह फिल्म अगले साल की दूसरी छमाही में शुरू हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
After laal singh chaddha aamir khan start shooting gulshan kumar biopic mogul
आमिर खान - फोटो : instagram/aamirkahn

शुरुआती दौर में जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी उस वक्त फिल्म 'मुगल' में अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। बाद में यह फिल्म आमिर खान के पास आई। लेकिन उस वक्त फिल्म 'मुगल' का निर्देशन करने वाले सुभाष कपूर के ऊपर यौन शोषण के आरोप लगे तो आमिर ने अपना नाम वापस ले लिया। हालांकि, बाद में ये पूरा मामला संदिग्ध लगा और आमिर ने कहा कि जब तक कोई आरोपी अपराधी घोषित नहीं होता, तब तक वह निर्दोष होता है। और, इसके बाद आमिर की इस फिल्म में वापसी हो गई। फिलहाल, आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
After laal singh chaddha aamir khan start shooting gulshan kumar biopic mogul
नीरज पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके साथ ही ये भी साफ हो गया है कि निर्माता निर्देशक नीरज पांडे की बहुप्रतीक्षित ‘विक्रम वेधा’ की रीमेक हाल फिलहाल शुरू होने नहीं जा रही। फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की रीमेक के राइट्स नीरज पांडे की कंपनी के पास है। इसे हिंदी पट्टी के हिसाब से वह लिख चुके हैं और आमिर खान को ये फिल्म पसंद भी काफी है। फिल्म में वह विलेन वाला वह रोल करने को उत्सुक हैं, जो मूल फिल्म में अभिनेता विजय सेतुपति ने किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed