{"_id":"5fa4bf08cec2d66cbe2a6a12","slug":"malavika-mohanan-for-raj-dk-upcoming-web-series-with-shahid-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशान की ‘बहन’ अब बनेंगी शाहिद की हीरोइन, राज और डीके की नई सीरीज में लगेंगे ये वाले सिक्सर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईशान की ‘बहन’ अब बनेंगी शाहिद की हीरोइन, राज और डीके की नई सीरीज में लगेंगे ये वाले सिक्सर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' के बाद से अभिनेता शाहिद कपूर लगातार सुर्खियों में रहने लगे हैं। उनका मौसम न सिर्फ फिल्मों में बल्कि ओटीटी पर भी लौटता दिख रहा है। शाहिद का डिजिटल दुनिया प्रवेश तो पहले ही पक्का हो चुका है, अब खबर है कि शाहिद को लेकर ये वेब सीरीज बनाने जा रही निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने उनके लिए हीरोइन भी ढूंढ़ ली है।
2 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : instagram/shahidkapoor
शाहिद इस समय क्रिकेट पर आधारित अपनी एक फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, उन्होंने अपने आने वाले समय में होने वाले काम का भी खाका तैयार कर लिया है। जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशकों की जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके एक वेब सीरीज बना रहे हैं जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस वेब सीरीज में शाहिद के साथ अभिनेत्री की मुख्य भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं ने दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा मालविका मोहनन का चयन किया है।
मालविका ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में सुपरस्टार रजनीकांत, ममूटी, विजय, विजय सेतुपति जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। हालांकि मालविका का हिंदी में भी यह कोई पहला प्रोजेक्ट नहीं होगा। इससे पहले मालविका वर्ष 2017 में आई फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में अभिनेता ईशान खट्टर के साथ उनकी बहन तारा के किरदार में नजर आ चुकी हैं। और अब मालविका ईशान के बड़े भाई शाहिद की हीरोइन बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द फैमिली मैन
- फोटो : प्राइम वीडियो
शाहिद की सीरीज एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज होगी जिसका शीर्षक अभी तक निर्माताओं ने घोषित नहीं किया है। राज और डीके फिलहाल अपनी एक और वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के पोस्ट प्रोडक्शन पर लगे हुए हैं। जैसे ही वह इस वेब सीरीज को खत्म करेंगे, उसके बाद निर्देशकों की यह जोड़ी शाहिद कपूर के साथ काम करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। गौरतलब है कि 'द फैमिली मैन' के लिए भी राज और डीके ने दक्षिण भारतीय हीरोइन प्रियामणि पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : instagram/shahidkapoor
उधर, शाहिद कपूर भी अपनी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इस समय वह एक क्रिकेटर बने हुए हैं। जैसे ही वह अपनी क्रिकेटर की जर्सी उतारेंगे, उसके बाद वैसे ही वह इस एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज पर ही काम शुरू करेंगे। बताया तो यहां तक जा रहा है कि शाहिद ने एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ मोटा सौदा तय किया है जो उन्हें आने वाले दो साल तक व्यस्त रखेगा। इस दौरान वह इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए पांच प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।