बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने फिल्मों के बाद राजनीति की ओर भी कदम बढ़ाया। जिनमें से कुछ सफल हुए तो कुछ को राजनीति कुछ खास जची नहीं। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय के साथ भी कुछ ऐसा होता हुआ नजर आ रहा है। विजय ने खुद को अपने पिता की पार्टी से आधिकारिक तौर पर अलग कर लिया है।
साउथ के सुपरस्टार विजय ने पिता चंद्रशेखर की राजनीतिक पार्टी से खुद को किया अलग, साथ ही दी ये चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय ने अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी कि वे अब किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं। जिसके बाद अब वह अपने पिता की पार्टी से अलग हो गए हैं। विजय के इस एलान से उनके प्रशंसक भी हैरान हैं। उनके इस बयान के बाद माना जा रहा है कि विजय और उनके पिता के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
विजय ने अपने कहा कि उनके पिता की पार्टी की ओर से जो बयान जारी किया गया उसके बारे में उन्हें भी पता नहीं था। यही नहीं विजय ने साफ लिखा कि अगर कोई राजनीतिक आकांक्षाओं के लिए उनके नाम या फोटो का इस्तेमाल करता है तो वह उस पर कार्रवाई भी करेंगे।
विजय ने कहा कि ‘मेरे पिता ने जो राजनीतिक बयान जारी किए हैं, उनका किसी भी रूप में मुझसे कोई संबंध नहीं है। मैं अपने पिता की राजनीतिक आकांक्षाओं का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हूं। मैं अपने प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि मेरे पिता ने जो पार्टी शुरू की है, उसमें शामिल न हों। अगर कोई भी अपने राजनीतिक आकांक्षाओं के लिए मेरे नाम, फोटो या मेरे फैन क्लब का दुरुपयोग करने की कोशिश करता है, तो मैं उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई करूंगा।‘
Official statement from #ThalapathyVijay's Side!!!#Thalapathy @actorvijay @BussyAnand @Jagadishbliss @V4umedia_ pic.twitter.com/z7hz7ywpin
विजय के इस पोस्ट से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह राजनीति में प्रवेश करेंगे लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि ऐसा नहीं होने जा रहा है। फिल्मों की बात करें तो विजय की आने वाली फिल्म लोकेश कनगराज निर्देशित ‘मास्टर’ है। इसमें उनके साथ मालविका मोहनन हैं।