फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: लाल सिंह चड्ढा के खराब प्रदर्शन के बाद वेकेशन पर आमिर, अब लाएंगे स्पैनिश फिल्म का रीमेक

Tue, 23 Aug 2022 05:41 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 23 Aug 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
After Laal Singh Chaddha fall at the box office Aamir Khan is going on US vacation will work on Spanish remake
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में आमिर खान को तीन साल का समय लगा था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि आमिर वेकेशन के लिए यूएस जाने की तैयारी कर रहे हैं। आमिर वहां 'लाल सिंह चड्ढा' की इंटरनेशनल रिलीज के बारे में भी बातचीत करेंगे।

After Laal Singh Chaddha fall at the box office Aamir Khan is going on US vacation will work on Spanish remake
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

स्पैनिश फिल्म का रीमेक लाने की तैयारी
एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक आमिर खान बॉक्स ऑफिस 'लाल सिंह चड्ढा' का हाल देखकर बुरी तरह से टूट गए हैं। ऐसे में वह अपनी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले छुट्टियों के लिए यूएस जा रहे हैं। इसके अलावा खबरें हैं कि अब आमिर खान की अगली फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो 2018 में आई स्पैनिश फिल्म 'चैंपियन' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। ओरिजनल फिल्म एक दारूबाज बास्केटबॉल कोच की कहानी, जिसे एक टीम बनाने का काम मिलता है। आमिर की फिल्म को 'शुभ मंगल सावधान' फेम आर एस प्रसन्ना डायरेक्ट करेंगे।

After Laal Singh Chaddha fall at the box office Aamir Khan is going on US vacation will work on Spanish remake
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सदमे में हैं आमिर
एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में काफी मेहनत की थी। आमिर चाहते थे कि वह लोगों के लिए 'फॉरेस्ट गंप' के बेस्ट वर्जन को लेकर आए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई और इसके बायकॉट की मांग ने जोर पकड़ लिया। 180 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अभी 60 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। फिल्म की कमाई अभी तक महज 56.70 करोड़ रुपये हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Laal Singh Chaddha fall at the box office Aamir Khan is going on US vacation will work on Spanish remake
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

100 से 120 करोड़ में बिके राइट्स
खबरों की मानें तो आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को ओटीटी खरीदार भी नहीं मिल रहे थे। वहीं, अब खबर है कि फिल्म वूट सेलेक्ट या नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। इस फिल्म के ओटीटी राइट्स 100 से 200 करोड़ रुपये में बिके हैं। फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर और नागा चैतन्य ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed