इन दिनों सभी बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां क्वारंटीन पर हैं। जिसके तहत सभी अपने-अपने घरों में ही समय व्यतीत कर रहे हैं। ये सेलेब्स इस समय को काफी एंज्वॉय कर रहे हैं। सेलेब्स इन दिनों जो भी कर रहे हैं वो अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा भी कर रहे हैं। कोई फैन्स के साथ अपने वर्कआउट वीडियो साझा कर रहा है, तो कोई घर के काम काज करते हुए। कोई बर्तन धो रहा है तो कोई झाड़ू पोछा कर रहा है। वहीं कई सेलेब्स तो इन दिनों कुकिंग का काम भी कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं मलाइका अरोड़ा।
Coronavirus: मलाइका अरोड़ा उठा रहीं क्वारंटीन का पूरा फायदा, लड्डू के बाद बनाया 'पनीयारम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा कितनी फिटनेस कॉन्शियस हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन लगता है कि क्वारंटीन के दौरान वो अपनी डाइटिंग को स्किप कर रही हैं। मलाइका इन दिनों कुकिंग करती नजर आ रही हैं। हाल ही में मलाइका ने लड्डू बनाए थे। तो वहीं अब मालइका पनीयारम बनाती हुईं नजर आईं। मलाइका के कुकिंग स्किल्स देखकर उनके फैन्स उनसे काफी इम्प्रेस हो रहे हैं।
मलाइका का ये वीडियो उनके एक फैनपेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है के मलाइका पनीरायम बना रही हैं। इसके साथ ही मलाइका अपने फैन्स को भी इसकी रेसिपी बता रही हैं। मलाइका जो डिश बना रही हैं वो केरल की मशहूर डिश है जिसे केला, गुड़, चावल का आटा, नारियल और हरी इलायची को एक साथ पीसकर बनाया जाता है।
A post shared by Malaika Lover (@malla_disha_nehalover) on
मलाइका का ये कुकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे मलाइका के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में मलाइका सफेद रंग की लॉन्ग शर्ट पहनी हुई हैं। उनके नो मेकअप लुक को फैन्स खूब पसंद ककर रहे हैं। इससे पहले मलाइका ने अपना बेसन के लड्डू बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे। मलाइका के उस वीडियो को भी फैन्स ने काफी पसंद किया था।
मलाइका अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वो इस समय को अपने परिवार के साथ पूरी तरह से एंज्वॉय कर रही हैं। मलाइका इस समय का भरपूर उपयोग कर रही हैं। मलाइका इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैन्स को एक्सरसाइज भी करवा रही हैं।