कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन में किसी को भी बेवजह घर से निकलने की अनुमति नहीं है। आम लोगों से लेकर खास तक, हर कोई सरकार की ओर से लगाए गए इस लॉकडाउन का पालन कर रहा है। बॉलीवुड सितारे भी इन दिनों घर में रुककर सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
लॉकडाउन में अर्जुन कपूर ने बदला अपना अंदाज, आधे गंजे लुक में तस्वीर हुई वायरल
घर में रुककर ये सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। साथ ही अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये सितारे इस लॉकडाउन के बीच क्या कर रहे हैं इसके बारे में भी बताते रहते हैं। वहीं अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस लॉकडाउन में अपने लुक को पूरी तरह से बदल लिया है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
जी हां, अर्जुन कपूर आधे गंजे हो गए हैं। अपने नए लुक को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम में अपने आधे गंजे लुक की तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इसके लिए तैयार हो रहा है और अपनी शनिवार की रात को महसूस कर रहा है !!!' सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
Getting ready for it & feeling Buzzed about my Saturday night !!! #taxidriver #weekendvibe #mohawked
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
अर्जुन कपूर के इस लुक को देखने के बाद कई बॉलीवुड सितारे सहित उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खास बात ये है कि लॉकडाउन होने की वजह से हर चीज बंद है ऐसे में अर्जुन कपूर ने खुद अपने बाल काटे हैं। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर अक्सर अपने लुक बदलने की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।
बात करें अर्जुन कपूर की फिल्मों की तो वह आखिरी बार फिल्म पानीपत में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म पानीपत को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारीकर ने किया था।
पढ़ें: कोरोना वायरस से लड़ाई में आगे आईं सोनम कपूर, मदद का किया एलान