फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन में इस वजह से चटाई पर ऋतिक रोशन को पड़ा था सोना, इंटरव्यू में खुद किया था खुलासा

Sun, 05 Apr 2020 03:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 05 Apr 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan talked about his hard childhood says we could not pay rent slept on mats
Hrithik Roshan - फोटो : twitter

बॉलीवुड में कई सारे अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म से ही शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गए थे। ऐसी ही एक अभिनेता का नाम ऋतिक रोशन हैं। ऋतिक ने पिता राकेश रोशन की निर्देशित फिल्म 'कहो ना प्यार है' से सिनेमाजगत में कदम रखा था। हालांकि बॉलीवुड के सफर की तुलना में उनकी निजी जिंदगी उतार चढ़ाव से भरी रही। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

Hrithik Roshan talked about his hard childhood says we could not pay rent slept on mats
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2006 में ऋतिक रोशन सुजैन खान के साथ सिमी गरेवाल के पॉपुलर शो में आए थे। इस शो के दौरान ऋतिक ने अपनी जिंदगी के उस कड़वे के सच के बारे में बताया जिसे शायद ही कोई जानता हो।  

Hrithik Roshan talked about his hard childhood says we could not pay rent slept on mats
Hrithik Roshan - फोटो : social media

इसी शो में अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए ऋतिक ने कहा था- 'सुजैन को बचपन से ही आराम की सारी चीजें मिली है लेकिन मुझे इन चीजों को पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। मैं जब नौ साल का था तब परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो घर का किराया दे सके इसलिए मां मुझे और बहन को लेकर अपने पिता के घर चली गई थीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan talked about his hard childhood says we could not pay rent slept on mats
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram

ऋतिक ने आगे कहा- 'पिता मां के पास ही रुके। ऐसा तब तक रहा जब तक पापा ने दूसरा घर किराए पर नहीं ले लिया। उसके बाद हम लोग किराए के घर में रहने लगे। हम लोग गद्दे और चटाई पर सोया करते थे।' आपको बता दें, सुजैन और ऋतिक ने साल 2000 में लव मैरिज की थी।

विज्ञापन
Hrithik Roshan talked about his hard childhood says we could not pay rent slept on mats
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram

इन दोनों के दो बेटे हैं। शादी के कई साल ये दोनों अलग रहने लगे। हालांकि अब दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों अक्सर बेटों के साथ घूमते हुए स्पॉट होते हैं। खास बात है कि लॉकडाउन के दौरान भी सुजैन पूर्व पति ऋतिक के घर ही इस वक्त हैं और बच्चों के साथ वक्त बिता रही हैं। 

'रामायण' में कैकयी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री की हो गई थी बुरी हालत, ये सीन बना था वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed