{"_id":"60e673e38ebc3ef6270dc799","slug":"after-lamborghini-urus-ranveer-singh-brings-home-the-mercedes-maybach-gls-600-worth-2-43-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शौक बड़ी चीज: लेम्बोर्गिनी के बाद रणवीर सिंह ने खरीदी मर्सिडीज जीएलएस मेबैक 600, इतनी कीमत में तो खरीद लेंगे आलीशान घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शौक बड़ी चीज: लेम्बोर्गिनी के बाद रणवीर सिंह ने खरीदी मर्सिडीज जीएलएस मेबैक 600, इतनी कीमत में तो खरीद लेंगे आलीशान घर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 08 Jul 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर बॉलीवुड के पॉवरहाउस अभिनेता माने जाते हैं। उनका अतरंगी फैशन और जबरदस्त जोश फैंस को हैरान भी करता है और पसंद भी आता है। रणवीर सिंह जब फिल्म इंडस्ट्री में आए थे तो बिल्कुल किसी आम लड़के की तरह नजर आते थे, लेकिन आज उनके लुक्स के पीछे लड़कियां दीवानी हैं। रणवीर आज निर्माता और निर्देशकों के लिए सफलता की गारंटी बन चुके हैं। जिस भी फिल्म में रणवीर काम करते हैं वो फिल्म जबरदस्त हिट होती है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर सेबेब्स सहित लाखों फैंस ने बधाई दी।
इसके एक दिन बाद ही रणवीर सिंह ने अपने गैराज में एक ओर लग्जरी एसयूवी को शमिल किया है। जी हां, अभिनेता ने मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 खरीदी है, जिसे पिछले महीने भारत में 2.43 करोड़ (एक्स-शोरूम, भारत) में लॉन्च किया गया था।
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मालूम हो कि यह भारत की सबसे महंगी SUVs में से एक है। साल 2019 में ही रणवीर ने लेम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल डिज़ाइन वर्जन की डिलीवरी ली थी। पर्ल कैप्सूल वर्जन को भी मार्च में लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 20 प्रतिशत अधिक थी। लेम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल की कीमत भारत में 3.15 करोड़ (एक्स-शोरूम) है।
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मर्सिडीज कार भी रणवीर के फेवरेट कारों में से एक है। रणवीर सिंह के पास मर्सिडीज बेंज जीएलएस जैसी शानदार एसयूवी कार है। मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 की बात करें तो यह कार स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले कई गुना अधिक प्रीमियम है। मेबैक जीएलएस 600 एसयूवी में वुडन इंसर्ट, नापा लेदर, 12.3 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम एमबीयूएक्स इंटरफेस के साथ हैंडराइटिंग रिकग्निशन और जेस्चर कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली-ओपनिंग पैनोरमिक स्लाइडिंग / एक अपारदर्शी रोलर ब्लाइंड के साथ सनरूफ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर और दीपिका, ऑस्टिन मार्टिन रेपिड एस जैसी शानदार लग्जरी कार के भी मालिक हैं। 4 डोर वाली इस कार की खूबसूरती लोगों को दीवाना बना देती है। इस कार में 6ली। V12 का इंजन है, जो 552Bhp की पॉवर जनरेट करती है। इस कार की कीमत 3.29 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
5 of 5
83 फिल्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभाने जा रहे हैं। ये फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है जब भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। हालांकि रणवीर ने अपने बचपन का एक किस्सा साझा किया था जो क्रिकेट से जुड़ा हुआ है। रणवीर ने बताया था कि स्कूल के दिनों में वो अपने दोस्त के साथ खार जिमखाना में महिंदर अमरनाथ से कोचिंग लेना चाहते थे। हालांकि वो प्रैक्टिस सेशन के लिए देर से पहुंचे थे और जब अमरनाथ ने उन्हें खेलते देखा था तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।