फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good News: 'आदत' में साथ नजर आएंगे करण-बिपाशा, विक्रम भट्ट ने लिखी है फिल्म की कहानी

Sat, 01 Sep 2018 01:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
After marriage Bipasha Basu and Karan Singh Grover will be seen in vikram bhatt aadat
bipasha basu condom
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक कपल में से एक माने जाते हैं। अब खबर है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के बाद पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। अब रीयल लाइफ की यह हॉट जोड़ी एक बार फिर से रील लाइफ में भी साथ दिखेगी। दोनों 'आदत' में साथ नजर आएंगे जिसे विक्रम भट्ट ने लिखा है। 
After marriage Bipasha Basu and Karan Singh Grover will be seen in vikram bhatt aadat
bipasha basu
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बिपाशा बसु सिंगर मीका सिंह की फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। अब इस खबर पर मुहर लग चुकी है। पहले फिल्म की शूटिंग जून में ही शुरू होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे सितंबर तक के लिए टालना पड़ा। निर्देशक भूषण पटेल इस फिल्म को निर्देशित करेंगे। आपको बता दें कि भूषण ने ही 2015 में बिपाशा और करण की हॉरर फिल्म 'अलोन' का निर्देशन किया था। 
After marriage Bipasha Basu and Karan Singh Grover will be seen in vikram bhatt aadat
बिपाशा बसु, करन सिंह ग्रोवर - फोटो : deccanchronicle

फिल्म की शूटिंग के लिए यह कपल लंदन जाने वाला है। इस फिल्म में बिपाशा पुलिस की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं करण एक एनआरआई बिजनसमैन के रूप में दिखेंगे। यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी जो साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  बता दें कि कुछ समय पहले दोनों के कंडोम के विज्ञापन ने तहलका मचाया था, तो उसके बाद दोनों अस्पताल के सामने दिखे तो बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी खूब वायरल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
After marriage Bipasha Basu and Karan Singh Grover will be seen in vikram bhatt aadat
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर
फिल्म की शूटिंग 14 सितंबर से शुरू होगी। आपको बता दें कि करण और बिपाशा की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी। अब इस खबर को सुनने के बाद तो फैन्स एक बार फिर इन दोनों की जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed