मीटू के तहत कई सेलेब्स पर आरोप लगाए गए थे। इस लिस्ट में अनु मलिक का भी नाम शामिल है। बीते साल गायक-संगीतकार अनु मलिक पर मीटू का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें 'इंडियन आइडल' सीजन 10 बीच में ही छोड़ना पडा़ था। वहीं अब अनु मलिक फिर से बतौर जज 'इंडियन आइडल' सीजन 11 में नजर आ रहे हैं। अनु के बतौर जज की कुर्सी संभालने को लेकर फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं। मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा ने एक बार फिर से अनु मलिक की बतौर जज वापसी पर सवाल उठाए हैं।
मीटू के आरोप के बाद 'इंडियन आइडल' में अनु मलिक की वापसी पर भड़कीं सोना-नेहा, निकाली भड़ास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मशहूर गायिका नेहा भसीन ने ट्विटर पर सोना मोहपात्रा के कमेंट पर ट्वीट किया। इस ट्वीट में नेहा भसीन ने अनु से जुड़ी आपबीती बताई। नेहा के इसी ट्वीट पर सोना मोहपात्रा ने ट्वीट किया और एक लंबा पोस्ट लिखा। सोना मोहपात्रा ने लिखा- 'डियर मीडिया, सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल, नेहा भसीन जब 21 साल की थीं तो अनु मलिक ने उनके साथ यह सब किया। श्वेता पंडित जब 15 साल की थीं तो अनु मलिक ने उन्हें किस करने की कोशिश की। अनु के पारिवारिक डॉक्टर की बेटी जब 14 साल की थी तो अनु ने उसके साथ ऐसा ही किया।'
This. pic.twitter.com/LoZKmiHzEC
'इसके अलावा कई और महिलाएं अनु मलिक से जुड़ी अपनी आपबीती बता चुकी हैं। 'इंडियन आइडल' शो की एक्स प्रोड्यूसर डेनियस डिसूजा भी कई बार कह चुकी हैं है कि शो के क्रू मेंबर्स अनु मलिक के बर्ताव को लेकर शिकायत कर चुके हैं। क्या हम लोग जगने के लिए निर्भया जैसा हादसा फिर होने का इंतजार कर रहे हैं? अनु मलिक पर मेरे खुलासे के बाद मुझे 'सारेगामा' शो छोड़ने के लिए कहा गया। मेरे को-जज ने मुझसे कहा कि जो तुमने अनु मलिक के बारे में जो भी कहा वह दूसरे शो की टीआरपी बढ़ा देगा।'
सोना ने आगे लिखा- 'उन्होंने मुझे दोषी ठहराया। मुझे रातोंरात शो छोड़ने को कहा गया। कुछ वक्त बाद अनु मलिक फिर से बतौर जज शो में वापस आ गए। क्या सोनी अमेरिका में अमेरिकन आइडल में ऐसा कर सकता है? वह ऐसा नहीं कर सकता, क्योंकि उन्हें पता है कि वहां की जनता और इंडस्ट्री उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है। वहां पर सितारे ऐसे लोगों के साथ काम करने से इनकार कर देते हैं, और यहां?'
सोना मोहपात्रा का यह रिएक्शन नेहा भसीन के कमेंट पर आया था जो उन्होंने सोना मोहपात्रा के 29 अक्टूबर के ट्वीट पर किया था। नेहा भसीन ने लिखा- 'मैं आपकी बात से सहमत हूं। हम लोग ऐसी ही दुनिया में रहते हैं। अनु मलिक एक दरिंदा है। मैंने 21 की उम्र में यह सब झेला। मैंने अपने आप को उस स्थिति में जाने नहीं दिया। मेरी आंखों के सामने लेटे लेटे एक स्टूडियो में बात कर रहा था। मैं झूठ बोलकर वहां से भाग गई। मैं भागकर मां के पास चली गई जो मेरा इंतजार कर रही थीं। उसने बाद में मुझे फोन और मैसेज भी किया लेकिन मैंने कोई भी जवाब नहीं दिया। मैंने अपने गाने की एक सीडी उन्हें दी थी और उम्मीद थी कि वह मुझे गाने का मौका देंगे। वह मुझसे बड़े थे और उन्हें वैसा ही बर्ताव करना चाहिए था।'
I agee with you. We do live in a very sexist world. Anu Malik is a predetor, i too have run away from his strange moves when i was 21. I didn't let myself get into a sticky situation beyond him lying on a sofa in front of me talking about my eyes in a studio. I fleed lying https://t.co/tQgStLrYyT I fleed lying my mums waiting below. He even msgd and called me after that to which i stopped responding. The point is i went to give him my cd and hope for a chance at a song. He was older and shouldnt have behaved the way he did. @The_AnuMalik is an ugly pervert and does not https://t.co/tQgStLrYyT