न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के बाद अब स्पेन में भी सिनेमाघर खुलने लगे हैं। शुक्रवार को वहां एक नई फिल्म 'एलेक्सेज स्ट्रिप' रिलीज हुई जिसकी काफी शूटिंग भारत में भी हुई है। इस स्पैनिश फिल्म की प्रोडक्शन डिजाइनर भी भारत की ही हैं और इनका नाम है बोइशाली सिन्हा। बोइशाली इससे पहले गब्बर इज बैक, नानू की जानू और बदनाम गली जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
न्यूजीलैंड और दुबई के बाद स्पेन में भी खुले सिनेमाघर, पहली फिल्म में दिखा इस हुनरमंद भारतीय का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बारे में अमर उजाला से बात करते हुए बोइशाली कहती हैं, 'मुझे इस फिल्म के लिए मशीनें तैयार करने में बहुत मजा आया। यह थोड़ा मुश्किल तो था लेकिन जो मेरी इस मामले में सहायता कर रहा था, वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग का जानकार था। इसलिए मशीनों को समझना मेरे लिए बहुत आसान हो गया था। मैं हमेशा इसकी कमियों को दूर करने में लगी रही और लोगों को यह समझना भी चाहिए के तकनीकी का सही इस्तेमाल कितना जरूरी है। मुझे इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के साथ काम करने में बहुत मजा आया क्योंकि इससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।'
यह कहानी एक ऐसी लड़की की है जो एक लंबे समय बाद अपने व्यापारी पिता से मिलती है। उस लड़की का पिता गलती से जिहादी के रूप में आरोपित होकर जेल पहुंच जाता है। जेल से निकलने के बाद दोनों एक बिजनेस ट्रिप पर जैसलमेर आते हैं। यहां पर भी ये दोनों कुछ अलग ही गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर हैं एमी अवॉर्ड विजेता रिक लोपेज। बोइशाली कहती हैं कि रिक के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है।
बोइशाली ने कहा, 'मुझे अब भी याद है कि रिक प्रोडक्शन डिजाइन की बारीकियों को कितने अच्छे से परिभाषित करते हैं। मैंने उनकी लाइटिंग और कैमरे को हैंडल करने के लिए तारीफ भी की थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि उन्हें फ्रेम में सबसे अच्छा दृश्य दिखाने के लिए बढ़िया प्रोडक्शन डिजाइन की जरूरत है। फिर उन्होंने सब कुछ खुद ही विस्तार से बताया। एक दिन उन्हें कुछ ठीक नहीं लगा इसलिए उन्होंने अगले दो दिन तक शूटिंग ही नहीं की। इसके बाद सेट में कुछ बदलाव किए गए और फिर उन्होंने शूटिंग को शुरू किया।'
बोइशाली कहती हैं कि मौजूदा स्थिति में लॉकडाउन के बाद रिलीज होने वाली यह कुछ फिल्मों में से एक है। वह कहती हैं, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। भारत के बाहर बड़े पर्दे पर अपना नाम देखना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।'
प्रोड्यूसर और हीरो के बर्ताव के चलते इस मेगा बजट फिल्म का राइटर डिप्रेशन में, यूनियन में की मामले की शिकायत