फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Sabarmati Report: पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने की 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ, बोले- सच्चाई उजागर करती है

Mon, 18 Nov 2024 04:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Nov 2024 04:49 PM IST
सार

अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म 2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित है। कल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म की तारीफ की। अब गृह मंत्री अमित शाह ने भी फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
After PM Narendra Modi Amit Shah praises vikrant massey Movie The Sabarmati Report know details
विक्रांत मैसी-अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। गोधरा कांड पर बनी इस फिल्म को लेकर कल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ की। आज गृह मंत्री अमित शाह ने इस फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फिल्म की तारीफ करते हुए कहा है कि चाहे कितना भी मजबूत ईको सिस्टम हो और कितनी भी कोशिश कर ले, सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता है। 


Pyre: 'पायर' के विश्व प्रीमियर में शामिल होंगे विनोद के आमा-बुबू, पहली बार फ्लाइट में बैठ भरी सपनों की उड़ान

After PM Narendra Modi Amit Shah praises vikrant massey Movie The Sabarmati Report know details
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey

बोले- सच छिपाया नहीं जा सकता
अपनी इस फिल्म में विक्रांत मैसी एक पत्रकार की भूमिका में नजर आ रहे हैं। आज सोमवार को अमित शाह ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। दरअसल, उन्होंने एक यूजर का पोस्ट ही साझा किया है, जिसमें फिल्म देखने की वजह बताई गई हैं। गृह मंत्री ने इसे री-पोस्ट करते हुए लिखा है, 'चाहे कोई कितना भी ताकतवर ईको सिस्टम हो और चाहें कितनी भी कोशिश कर ले, वह सच्चाई को हमेशा के लिए अंधेरे में नहीं छिपाए रख सकता। फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' अदम्य साहस के साथ ही ईको सिस्टम को भी चुनौती देती है। यह दिनदहाड़े उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सच उजागर करती है'।
 

After PM Narendra Modi Amit Shah praises vikrant massey Movie The Sabarmati Report know details
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures

'तथ्य हमेशा सामने आएंगे'
इससे पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट साझा कर फिल्म की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने लिखा- 'ठीक कहा, यह अच्छा है कि यह सच्चाई सामने आ रही है और वह भी एक ऐसे तरीके से जिससे आम लोग इसे देख सकें।' उन्होंने यह भी कहा- 'एक फर्जी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है। आखिरकार, तथ्य हमेशा सामने आएंगे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
After PM Narendra Modi Amit Shah praises vikrant massey Movie The Sabarmati Report know details
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor

एकता कपूर ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री मोदी से तारीफ सुनकर इस फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर काफी खुश हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए लिखा- 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी 'द साबरमती रिपोर्ट' पर आपके सकारात्मक शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इससे हमारा मनोबल बढ़ा है। 'द साबरमती रिपोर्ट' को आपकी सराहना यह साबित करती है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।'   
Hrithik Roshan: 'कृष 4' से वापसी करेंगे ऋतिक रोशन, पिता राकेश रोशन ने किया निर्देशन से रिटायरमेंट का फैसला

विज्ञापन
After PM Narendra Modi Amit Shah praises vikrant massey Movie The Sabarmati Report know details
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor

बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार?
इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए। अब तक फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.67 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed