देश इस समय कोरोनावायरस की दूसरी लहर से निपटने के लिए लगातार लड़ रहा है। साथ ही संक्रमितों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में कई फिल्मी सितारों ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। जिनमें सोनू सूद के साथ-साथ अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, गुरमीत चौधरी जैसे कई नाम शामिल हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी ऐसे मुश्किल समय में लोगों से मदद का हाथ आगे बढ़ाने की अपील की थी। वहीं अब प्रियंका के पति निक जोनस भी भारत के समर्थन में उतर आए हैं और लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के बाद अब निक जोनस ने भी बढ़ाए मदद के हाथ, फैंस ने की जमकर तारीफ
दरअसल, निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है जिसमें वो देश की मदद के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। निक जोनस के इस प्रयास की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनकी खूब सरहाना भी हो रही है।
निक जोनस ने अपनी पोस्ट में प्रियंका की ऑनलाइन फंड रेजिंग कैम्पेन का लिंक शेयर किया है। इसके साथ ही भारत के लोगों के लिए एक मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'भारत को हमारी मदद की जरूरत है। हम मिलकर इसे रोक सकते हैं। कृपया अपने स्तर पर जो कुछ भी कर सकते हैं प्लीज कीजिए।'
A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)
निक जोनस का भारत के प्रति यह प्रेम और चिंता देख उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट में लिखा, थैंक यू जीजू। बता दें कि प्रियंका ने अपने फाउंडेशन की ओर से कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए 'गिव इंडिया' के नाम से एक ऑनलाइन फंड रेजिंग कैम्पेन शुरू किया है जिसमें लोगों से मदद की अपील की गई है। इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से देश का हेल्थ सिस्टम बिल्कुल चरमरा गया है। इसे सुधारने के लिए हम सब को मदद करनी चाहिए।
गौरतलब है कि इन दिनों प्रियंका निक जोनस के साथ लंदन में हैं। बावजूद इसके प्रियंका आर्थिक मदद के लिए हर संभव कोशिश में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया था कि ‘निक और मैं पहले से ही मदद कर रहे हैं और योगदान जारी रखे हुए हैं। हम सभी ने देखा है कि यह वायरस कहां तक फैला है। हमारे बीच एक महासागर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है।'
कमेंट
कमेंट X