{"_id":"5bbc818c867a55281d42faac","slug":"after-race-3-flop-salman-khan-decide-to-not-work-with-remo-dsouza-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रेस 3' के फ्लॉप होते ही सलमान ने लिया बड़ा फैसला, रेमो की इस फिल्म को पहले कहा हां फिर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रेस 3' के फ्लॉप होते ही सलमान ने लिया बड़ा फैसला, रेमो की इस फिल्म को पहले कहा हां फिर...
Tue, 09 Oct 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईद के मौके पर रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' ने बेशक बॉक्सऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया हो लेकिन दर्शकों को ये फिल्म कुछ खास रास नहीं आई। ये तक कहा गया कि 'रेस 3' सलमान के करियर की सबसे खराब फिल्म है। जब फिल्म रिलीज हुई तो इसे दुनिया की सबसे खराब फिल्मों में शामिल किया गया।
2 of 5
race 3
रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह और साकिब सलीम लीड रोल में थे। फिल्म को लेकर सलमान और रेमो का खूब मजाक उड़ाया गया था। इसके बाद रेमो का बयान भी आया। रेमो ने कहा कि आधी अधूरी स्क्रिप्ट के ऊपर फिल्म बनाने की गलती कभी नहीं करूंगा।
3 of 5
रेमो डिसूजा
इसके बाद कहा जाने लगा कि रेमो के इस बयान से सलमान खान बेहद नाराज हैं। खबर है कि सलमान ने रेमो डिसूजा की फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है। रेस 3 में रेमो के काम से सलमान खुश नहीं थे। रेमो सलमान के साथ एक डांस बेस्ड फिल्म करना चाहते थे लेकिन वो फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेमो डिसूजा
बता दें रेमो ने रेस 3 की रिलीज से पहले उस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी तब सलमान ने फिल्म में काम करने के लिए हां कर दिया था लेकिन रेस 3 के फ्लॉप हो जाने के बाद सलमान अब ने रेमो की अगली फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। रेमो ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
5 of 5
bharat
बात करें सलमान खान की तो बिग बॉस 12 के अलावा वह फिलहाल भारत की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे। इसके बाद वो दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।