{"_id":"5c39c0b7bdec22739033080f","slug":"after-race-3-salman-khan-may-replace-with-saif-ali-khan-in-race-franchise-once-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान से सैफ छीन सकते हैं बड़े बजट की फिल्म, पहले ही उड़ चुका है मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान से सैफ छीन सकते हैं बड़े बजट की फिल्म, पहले ही उड़ चुका है मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 12 Jan 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
saif ali khan salman khan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'रेस' फिल्म के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। इन दोनों ही पार्ट में सैफ अली खान थे वहीं 'रेस 3' फिल्म में सैफ की बजाय सलमान खान को लिया गया था। ऐसे उम्मीदें लगाई जा रही थीं कि फिल्म लोगों के दिलों पर कब्जा जमा लेगी लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा। फिल्म तो रिलीज हुई और सिर्फ मजाक बनकर रह गई। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सैफ अली खान एक बार फिर से रेस कैंप में वापसी कर सकते हैं।
2 of 5
रेस-3
- फोटो : File Photo
सैफ अली खान का नाम बॉलीवुड के टैलेंटेंड एक्टर्स में शुमार है। सैफ की एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं है। यही बात रेस फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तुरानी को समझ आ गई है। रमेश तुरानी ने रेस फिल्म के दोनों पार्ट में सैफ को साइन किया था और फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था। वहीं 'रेस 3' फिल्म में सैफ की जगह सलमान खान को कास्ट किया। फिल्म के ट्रेलर को तो दर्शकों का खूब प्यार मिला लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खराब रिस्पांस मिला। यहां तक कि फिल्म का मजाक भी सोशल मीडिया पर उड़ाया गया।
3 of 5
saif ali khan
- फोटो : File Photo
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रेस फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तुरानी ने 'रेस 4' फिल्म के लिए सैफ अली खान को अप्रोच किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर सैफ को 'रेस 4' के लिए अप्रोच किया गया है तो सलमान इस फिल्म से बाहर हो सकते हैं। फिलहाल 'रेस 4' में किस स्टार को कास्ट किया जाएगा यह तो आना वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Saif Ali Khan
- फोटो : File Photo
'रेस' फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की दो सीरीज आई। 'रेस 2' साल 2013 और 'रेस 3' साल 2018 में रिलीज हुई थी। सैफ अली खान की बात करें तो वह जल्द ही 'सीक्रेड गेम्स 2' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस वेब सीरीज की कहानी विक्रम चंद्र की नॉवेल पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
saif in hunter
- फोटो : twitter
'सीक्रेड गेम्स' की पहली सीरीज में सैफ ने सरताज सिंह का रोल निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा सैफ इस वक्त 'हंटर' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सैफ का लुक भी सामने आया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। कुछ दिन पहले सैफ अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने पेरिस गए थे। जहां से करीना और तैमूर के साथ कई तस्वीरें शेयर की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।