फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के मर्दों के बारे में ऐसा सोचती हैं पूजा भट्ट, बोलीं- 'यहां सिर्फ पुरुष ही हमेशा जवान रहते हैं'

Sat, 12 Jan 2019 04:06 PM IST
भाषा Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 12 Jan 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt says Men Do Not Age In India
pooja bhatt
एक्टर और डायरेक्टर पूजा भट्ट का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी उम्र के 40वें दशक में पहुंचते ही महिलाओं को काम मिलना बंद होने लगता है जबकि पुरुष तब भी अपने से आधी उम्र के किरदार निभाते रहते हैं। पूजा भी एक्टिंग को अलविदा कह चुकी थीं लेकिन अब वह 18 साल बाद वह फिल्म 'सड़क 2' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं।
Pooja Bhatt says Men Do Not Age In India
pooja bhatt
पूजा ने कहा, 'भारत में पुरुष कभी बूढ़े नहीं होते, वे हमेशा जवान रहते हैं। उनसे कम उम्र की महिलाओं को उनकी मां का किरदार निभाने के लिए दे दिया जाता है। मैंने भी 'जख्म' में अजय देवगन की मां का रोल निभाया था क्योंकि यह रोल की डिमांड थी।' 
Pooja Bhatt says Men Do Not Age In India
पूजा भट्ट - फोटो : SELF
अपनी वापसी पर पूजा ने कहा, 'मैंने एक्टिंग को बाय-बाय बोल दिया था लेकिन एक बार जो एक्टर बन जाता है वह एक्टर ही रहता है। मेरी जिंदगी योजना बना कर नहीं चलती। जैसे मैं एक्टर बनना ही नहीं चाहती थी, मैं तो आर्किटेक्ट या एस्ट्रोनॉट बनना चाहती थी लेकिन उसके बाद 'डैडी' बन गई और इसके बाद सब इतिहास है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt says Men Do Not Age In India
pooja bhatt and sanjay dutt
बता दें कि 'सड़क 2' में पूजा भट्ट और संजय दत्त एक अधेड़ कपल के रूप में दिखेंगी। उनकी छोटी बहन आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर फिल्म में यंग कपल होगा। इस फिल्म का डायरेक्शन पूजा के पिता महेश भट्ट करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Pooja Bhatt says Men Do Not Age In India
पूजा भट्ट
अभिनेत्री 'सड़क2' के साथ ही साथ एक वेब सीरिज में भी काम कर रही हैं। एक एक्ट्रेस के तौर पर पूजा भट्ट की अब तक की आखिरी फिल्म 'एवरीबडी सेज आई एम फाइन' थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed