{"_id":"5e00ac8e8ebc3e87d700d6a4","slug":"after-ranbir-kapoor-alia-bhatt-now-deepika-padukone-ranveer-singh-may-be-final-cast-of-brahmastra-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर-दीपिका की जोड़ी ने मारा ये बड़ा दांव, रणबीर-आलिया को हो सकती है गंभीर परेशानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर-दीपिका की जोड़ी ने मारा ये बड़ा दांव, रणबीर-आलिया को हो सकती है गंभीर परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 23 Dec 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर- आलिया और रणवीर- दीपिका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। करण जौहर निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी के अनुसार इस फिल्म की अगली पार्ट की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। हालांकि 'ब्रह्मास्त्र 2' में रणबीर-आलिया की नजर नहीं आएंगे। सूत्रों के अनुसार 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया है।
2 of 4
ranveer deepika
- फोटो : social media
सूत्र के अनुसार रणवीर और दीपिका को इस फिल्म के लिए सिर्फ ऑफर ही नहीं किया गया है बल्कि दोनों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर हां भी कह दिया है। हालांकि इस खबर पर अभी किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। शादी के बाद दोनों फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर जहां कपिल देव तो वहीं दीपिका, रोमी देव के किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके साथ ही अगर अगर 'ब्रह्मास्त्र 2' पर भी मोहर लग जाती है तो दर्शक फिर एक बार दोनों को केमिस्ट्री को पर्दे पर देख पाएंगे।
3 of 4
गायघाट पर फिल्म की शूटिंग करते अभिनेता रणवीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग बनारस में चल रही है। बीते दिनों रणबीर और आलिया एक गाने की शूटिंग करते हुए भी देखे गए थे। इस फिल्म की घोषणा साल 2017 में हुई थी। शुरु से ही इसे तीन पार्ट की फिल्म बताया जा रहा है। इसका पहला पार्ट अगले साल रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ranveer singh deepika padukon
- फोटो : amar ujala
दीपिका-रणवीर की बात करें तो इससे पहले दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में इश्क फरमाते हुए नजर आ चुके हैं। वहीं 'पद्मावत' में भी दोनों की अलग केमिस्ट्री देखने को मिली थी। दर्शकों ने इन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर इतना पसंद किया था कि दोनों असल जिंदगी में भी एक दूसरे को हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।