यू-ट्यूब स्टार भुवन बाम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो न सिर्फ अपने फैंस के लिए मजेदार फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं बल्कि साथ ही साथ अलग अलग मुद्दों पर भी अपनी बात रखते रहते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर भुवन बाम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
VIDEO: इस यू-ट्यूब स्टार ने पहले रानू का किया समर्थन, अब कहा- 'हिमेश के गानों में गुस्सा होता था...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में भुवन कहते हैं, ' हाय दोस्तों मैंने अभी हाल ही में नोटिस किया कि हिमेश रेशमिया के गानों में काफी एंगर यानी काफी गुस्सा होता था। लेकिन अगली ही लाइन में वो ठंडे पड़ जाते थे। अगली लाइन में ही उनका गुस्सा शांत हो जाता था।' इतना कहने के बाद भुवन हिमेश के अंदाज में ही उनके कुछ गाने गाते नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर भुवन के इस वीडियो पर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में कुछ जहां उनके इस ऑबजरवेशन और मिमिक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स का कहना है कि बात चाहें जो भी हो हिमेश के एलबम वाली बात आज के सिगंर्स में नहीं दिखती है।
View this post on Instagram
Himesh Reshammiya ji and his temper..Tag friends😂 #Repost #ILoveYouSayonee #GharMeinRoti
A post shared by Bhuvan Bam Official (@bhuvan.bam22) on
बता दें कि हाल ही में भुवन अपने एक दूसरे वीडियो को लेकर सुर्खियों में थे। उस वीडियो में भुवन रातों रात सफलता का स्वाद चखने वालीं रानू मंडल के समर्थन में आए थे। भुवन ने कहा था कि किसी को ऐसे ट्रोल करना ठीक नहीं है। इस वीडियो पर लोगों ने जमकर रिएक्ट किया था।
गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले भुवन अपने पिता की याददाश्त को लेकर सुर्खियों में थे। भुवन ने कुछ वीडियोज शेयर किए थे जिसमें उन्होंने बताया था कि क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 11 की मदद से उनके पिता की खोई याददाश्त वापस लौट आई है।
My sincere thanks to @SrBachchan & the makers of KBC. The questions have helped my father recollect many of his life’s past memories which he had otherwise forgotten post brain surgery.
His participation/eagerness in the show is like a breath of fresh air and gives us hope☺️