{"_id":"5bcdbaafbdec22698671ebb4","slug":"after-ranveer-singh-deepika-padukone-kapil-sharma-will-get-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर-दीपिका के बाद कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की शादी की तारीख भी आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर-दीपिका के बाद कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की शादी की तारीख भी आई सामने
Mon, 22 Oct 2018 05:27 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : कपिल शर्मा ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी है। कपिल शर्मा जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। रणवीर और दीपिका के बाद अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की शादी की तारीख भी सामने आ गई है। कपिल की शादी जालंधर में 12 दिसंबर को होगी। अभी से घरवालों ने इनकी शादी की तैयारी शुरू कर दी है।
2 of 5
कपिल शर्मा
वैसे देखा जाएं तो बॉलीवुड में इनदिनों शादी का सीजन चल रहा है। पहले दीपिका और रणवीर सिंह, फिर प्रियंका और निक जोनस और दोनों के बाद कपिल शर्मा भी फेरे लेते दिखाई देंगे। खबर हैं कपिल शर्मा आने वाले 12 दिसंबर को शादी करेंगे। इनकी शादी पंजाब के जालंधर शहर में होगी। आपको बता दें कपिल शर्मा अभी घर पर नहीं हैं। वो शादी से पहले अपना सारा काम खत्म करना चाहते हैं।
3 of 5
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो 'द कपिल शर्मा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जल्द ही अपने शो के साथ टीवी पर वापसी करने वाले हैं। उनके शो की शूटिंग मुबंई में हो रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके इसके बारे में बताया था। कपिल शर्मा अपने शो के लिए बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं एक बार फिर कपिल अपने शो के जरिए सबको हंसाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने जब से टेलीविजन की दुनिया में वापसी करने की बात कही है तब से उनके फैंस काफी एक्साइटेड है। कपिल अपनी इस नई पारी को लेकर उत्साहित है और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी हर अपडेट दे रहे हैं। कपिल करीब डेढ़ महीने बाद मुंबई लौट आए हैं जिसकी तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में कपिल अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा
इस बीच मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी लिखा वेलकम बैक भाई चलो तबाही मचाते हैं। भारती के इस ट्वीट से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है इस बार कपिल के शो में उन्हें देखा जाए। दरअसल, शादी के बाद भारती इस वक्त किसी भी शो से जुड़ी हुई नहीं है ऐसे में भारती के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। यहां तक कि उनका ट्वीट भी इसी ओर इशारा कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।