{"_id":"5e8483998ebc3e78af5da899","slug":"after-rohit-shetty-ajay-devgn-announce-to-donate-51-lakhs-to-wage-earners","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन से पहले अजय देवगन ने दिखाई दरियादिली, दिहाड़ी मजदूरों के लिए किया ये पुण्य का काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन से पहले अजय देवगन ने दिखाई दरियादिली, दिहाड़ी मजदूरों के लिए किया ये पुण्य का काम
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने जन्मदिन से एक दिन पहले फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री के कामगारों की मदद के लिए 51 लाख रुपये दान देने का ऐलान किया है। गुरुवार को 50 साल के हो रहे अजय देवगन की फिल्म तानाजी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। उनकी दो फिल्में मैदान और भुज द प्राइड ऑफ इंडिया निर्माणाधीन हैं।
2 of 5
Ajay Devgn and Kajol
- फोटो : twitter
फिल्म इंडस्ट्री के अलग अलग विभागों में काम करने वाले करीब 5 लाख कामगारों की अलग अलग यूनियनों की फेडरेशन एफडब्लूआईसीई (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लाईज) कोरोना को लेकर मुंबई में शूटिंग बंद होने के दिन से ही अपने सदस्यों की मदद के लिए तमाम कार्यक्रम चलाती रही है। इसके तहत मजदूरों को राशन बांटने से लेकर तमाम जरूरत का सामान पहुंचाने की कोशिश तक शामिल है।
3 of 5
Ajay Devgn
- फोटो : Social Media
संगठन के महासचिव अशोक दुबे कहते हैं, 'रोहित शेट्टी के बाद अजय देवगन ने भी फिल्म उद्योग के दिहाड़ी मजदूरों के लिए आर्थिक मदद का संकल्प लेकर बड़ी बात कही है। हमारे पास और भी तमाम लोगों के फोन आ रहे हैं कि वह इन मजदूरों की मदद कैसे कर सकते हैं। हम इन लोगों को मजदूरों के बैंक खातों की जानकारी भी मुहैया करा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन से पहले फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी, फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी और शशि सुमीत प्रोडक्शन भी दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए नकद धनराशि व राशन आदि मुहैया करा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
PM Modi And Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
इस समय में हर सेलिब्रिटी मदद के लिए आगे आ रहा है। कोई सेलेब एनजीओ को आर्थिक सहायता पहुंचा रहा है तो कोई पीएम और सीएम रिलीफ फंड के द्रा लोगों को आर्थिक मदद पहुंचा रहा है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान और कटरीना कैफ का भी नाम शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।