फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा का करियर सेट कर फिल्मों में वापस लौटीं अमृता सिंह, इस फिल्म में दिखेंगी बिग बी के साथ

Sat, 02 Mar 2019 05:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 02 Mar 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
After Sara Ali Khan debut Amrita Singh comeback on films with Amitabh Bachchan
sara ali khan, amrita singh - फोटो : file photo

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'बदला' के ट्रेलर और गाने की रिलीज के साथ ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है। दर्शकों के इस फिल्म के इंतजार की अब एक और वजह बनने जा रहा है और, यह वजह है फिल्म में एक और खास कलाकार की मौजूदगी।

After Sara Ali Khan debut Amrita Singh comeback on films with Amitabh Bachchan
amrita singh - फोटो : file photo

जी हां, सूत्रों के मुताबिक मशहूर एक्टर अमृता सिंह भी फिल्म 'बदला' में एक खास किरदार में नजर आएंगी। अमृता सिंह की आखिरी फिल्म थी 'टू स्टेट्स' और इस फिल्म के बाद अमृता अपनी बेटी सारा खान का करियर संभालने में जुट गई थीं। अब फिल्म 'बदला' के साथ वह बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

After Sara Ali Khan debut Amrita Singh comeback on films with Amitabh Bachchan
amrita singh with sara ali khan - फोटो : file photo

'टू स्टेट्स' में अमृता सिंह ने एक पंजाबी मां का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया गया था। अब फिल्म 'बदला' में भी वह एक पंजाबी मां की भूमिका में नजर आएंगी लेकिन इसमें एक ट्विस्ट होगा और यही ट्विस्ट फिल्म 'बदला' का सबसे बड़ा सस्पेंस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Sara Ali Khan debut Amrita Singh comeback on films with Amitabh Bachchan
Badla film amitabh - फोटो : you tube

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' के पहले लुक से लेकर ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए गानों ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। वहीं अब सब की निगाहें फिल्म की रिलीज पर टिकी है।

विज्ञापन
After Sara Ali Khan debut Amrita Singh comeback on films with Amitabh Bachchan
amitabh and taapsee - फोटो : file photo

सुपरहिट फिल्म पिंक के बाद, अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू फिल्म 'बदला' में दूसरी बार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। इन कलाकारों के साथ मलयालम अभिनेता टोनी ल्यूक भी इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed