टाइगर श्रॉफ अपनी गर्ल फ्रेंड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ अपना बर्थ डे सेलिब्रेट करते स्पॉट हुए। दोनों को उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट बास्टियन में देखा गया। हालांकि टाइगर यहां अपने फैन्स से मिलने में बिल्कुल भी नहीं कतराए। लोगों को सेल्फी और ऑटोग्राफ भी दिए। इतनी ही नहीं मीडिया को देखकर दोनों के चेहरे पर स्माइल भी आ गई।
बर्थ डे पर गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी संग डेट पर निकले टाइगर श्रॉफ, मीडिया को देखते ही दिया ये रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरोपंती में माहिर एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ आज 29 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड में काफी कम समय में ही टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया है। टाइगर और दिशा की रिलेशनशिप तीन साल से चल रही है। लेकिन दोनों कभी भी इस रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं।
Someone popped the question, and I said yes...
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
पिछले दिनों एक मीडिया इंटरव्यू में टाइगर ने कहा कि उन्हें दिशा पाटनी का बैग कैरी करना काफी अच्छा लगता है। टाइगर के ज्यादा दोस्त नहीं हैं। ऐसे में वह दिशा पाटनी के साथ बहुत कंफर्टेबल हैं।
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
टाइगर श्रॉफ ने वेलेंटाइन डे के दिन एक ऐसी फोटो शेयर की जिससे दिशा के साथ उनकी रिलेशनशिप का सबको पता चल गया। टाइगर और दिशा दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की थी। दिशा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- लगता है कि मुझे भी अब प्यार हो गया है।