शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का अफेयर बॉलीवुड की गलियों में खूब चर्चा में रहा। दोनों के ब्रेकअप को कई साल बीत चुके हैं और दोनों अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। शिल्पा इन दिनों ज्यादार रियलिटी शोज को जज करती हैं तो वहीं अक्षय अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करते हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने एक रियलिटी शो के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। खास बात यह है कि शिल्पा ने यह बात कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को देखकर कही।
इस एक्टर को देख शिल्पा शेट्टी को याद आई अक्षय की जवानी, 19 साल पहले टूट चुका है रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यह दोनों अपनी फिल्म का प्रमोशन करने एक रियलिटी शो में पहुंचे। इस शो की जज शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) थीं। कार्तिक को देखकर शिल्पा को पुराने दिन याद आ गए। शिल्पा ने कार्तिक को देखते ही कहा तुम्हें देखकर मुझे अक्षय के जवानी वाले दिन याद आते हैं।
शिल्पा की यह बात सुनकर सभी हैरान रह गए। शो के को-जज इस बात पर शिल्पा की टांग खिंचाई करने लगे। खास बात यह है कि शिल्पा ने शो के दौरान कार्तिक के साथ अक्षय के फेमस गाने 'ये खबर छपवा दो अखबार' पर डांस भी किया। शिल्पा इन दिनों रियलिटी शो 'सुपर डांसर्स चैप्टर 3' (Super Dancer Chapter 3) को जज कर रही हैं। शो के दौरान कार्तिक ने बताया कि वह अक्षय कुमार के फैन भी है।