फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी पर भगवान शिव को लेकर बने ये शोज, दूरदर्शन का सीरियल 'ओम नमः शिवाय' तो आज भी किया जाता है याद

Sun, 03 Mar 2019 06:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 03 Mar 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
TV Shows based on Lord Shiva on this Mahashivratri 2019

सोमवार को महाशिवरात्रि महापर्व है। इस खास दिन शिव शंकर की पूजा-अर्चना की जाएगी। भगवान शिव हिंदू धर्म में सबसे लोकप्रिय भगवानों में से एक और सबके इष्टदेव हैं। अगर बात करें टीवी सीरियल की तो यहां पर भी भगवान शिव पर कई सीरियल बनाए गए। कई सीरियल ऐसे थे जिनमें न सिर्फ शिव की महिमा दिखाई गई बल्कि इसने टीआरपी में भी अपनी खास जगह बनाई। आइए शिवरात्रि के मौके पर आज बात करते हैं इन सीरियल्स की।

TV Shows based on Lord Shiva on this Mahashivratri 2019
ओम नमः शिवाय
ओम नमः शिवाय
दूरदर्शन के लिए निर्देशक धीरज कुमार के द्वारा बनाए गए सीरियल ‘ओम नमः शिवाय’ में एक्टर समर जय सिंह द्वारा भगवान शिव का किरदार आज भी सबसे लोकप्रिय माना जाता है। समर जय सिंह की लोकप्रियता तो इतनी थी कि लोगों ने उन्हें भगवान शिव मानकर पूजना भी शुरू कर दिया था।
TV Shows based on Lord Shiva on this Mahashivratri 2019
शिव महिमा
शिव महिमा
दूरदर्शन के प्रसिद्ध टीवी शो 'रामायण' में राम बने एक्टर अरूण गोविल भी भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं। फिल्म 'शिव महिमा' में अरुण गोविल ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। रामायण की तरह ही ये शो भी काफी लोकप्रिय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
TV Shows based on Lord Shiva on this Mahashivratri 2019
देवों के देव
देवों के देव
लाइफ ओके पर प्रसारित हो चुके शो ‘देवों के देव- महादेव’ सीरियल ने काफी लोकप्रियता हासिल की। इस शो में भगवान शिव का किरदार मोहित रैना ने निभाया था। ये शो ना सिर्फ मोहित के करियर का बल्कि उस चैनल का भी सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला शो था।
विज्ञापन
TV Shows based on Lord Shiva on this Mahashivratri 2019
हर-हर महादेव
हर-हर महादेव
बात करें फिल्म की तो रामायण में हनुमान के किरदार से फेमस हुए एक्टर दारा सिंह भी भगवान शिव का रोल निभा चुके हैं। 1974 में आई फिल्म हर-हर महादेव में दारा सिंह भगवान शिव बने थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed