रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 83 को लेकर लोगों की चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। बात करें रणवीर की तो बॉलीवुड में वह अलग ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कई बार उनका ड्रेसिंग सेंस फैंस को पसंद नहीं आता और वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं। लेकिन इस बार उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने ही उन्हें ट्रोल कर दिया है।
रणवीर को अजीब ड्रेस में देख दीपिका ने ट्रोल करते हुए लिखा ऐसा कमेंट, यूजर्स कर रहे पसंद
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 83 को लेकर लोगों की चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। बात करें रणवीर की तो बॉलीवुड में वह अलग ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कई बार उनका ड्रेसिंग सेंस फैंस को पसंद नहीं आता और वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं। लेकिन इस बार उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने ही उन्हें ट्रोल कर दिया है।
दीपिका ने रणवीर की अजीबो गरीब ड्रेस उनसे सवाल पूछ लिया कि 'कहां जा रहे हो?' इन तस्वीरों में रणवीर ग्रे पैंट-सूट के ऊपर हरा ओवरकोट पहने नजर आ रहे हैं। रणवीर ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
ये पहली बार नहीं है जब दीपिका ने रणवीर की तस्वीर पर फनी कमेंट किया हो। दोनों अकसर एक-दूसरे के पोस्ट पर ऐसे ही दिलचस्प कमेंट करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का टिपिकल 'मियां-बीवी' अवतार देखने को मिलता है। और फैंस को भी इस कपल की नोक झोक काफी पसंद आती है।

इससे पहले दीपिका की बैकलेस ब्लाउज वाली फोटो काफी वायरल हुई थी। रणवीर ने इस फोटो को शेयर किया था। फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा था, ‘किसी कैप्शन की जरूरत नहीं’ (No caption needed)। एक्टर की इस फोटो पर दीपिका पादुकोण ने भी मजेदार कमेंट किया था। एक्ट्रेस ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा था, ‘सात सालों में कुछ नहीं बदला है…’।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कबीर खान के निर्देशन वाली फिल्म '83' में नजर आएंगे। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में प्रचारित की जा रही फिल्म '83' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।