{"_id":"5c667fb3bdec220f12209b1b","slug":"after-shabana-azmi-javed-akhtar-get-swine-flu-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शबाना आजमी के बाद जावेद अख्तर को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शबाना आजमी के बाद जावेद अख्तर को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
javed akhtar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू हो गया था। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शबाना को कुछ दिनों से सर्दी और खांसी थी। डॉक्टरों से जांच कराने के बाद पता चला कि वो स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं। शबाना आजमी के बाद अब जावेद अख्तर को भी स्वाइन फ्लू हो गया है।
Trending Videos
2 of 5
javed akhtar
राहत की बात ये है कि अभी तक जावेद अख्तर को अस्पताल में भर्ती नहीं कराना पड़ा है। जावेद अख्तर फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और इजाज करा रहे हैं। शबाना आजमी ने बताया कि घर पर ही उनका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Shabana Azami
वहीं स्वास्थ्य ठीक ना होने के बावजूद शबाना सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उन्होंने अपनी बेटी जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय को लेकर ट्वीट किया था। इसके अलावा उन्होंने शोभा डे के साथ भी एक फोटो शेयर कर अपने स्कूल के दिनों को याद किया था।
4 of 5
Javed Akhtar
बता दें कि इससे पहले भी कई स्टार्स स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को स्वाइन फ्लू हुआ था इसके बाद ऋचा चड्ढा ने भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। इसके अलावा सोनम कपूर और विधु विनोद चोपड़ा भी स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए थे ।
विज्ञापन
5 of 5
javed
इस बीच जावेद अख्तर अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं । जावेद अख्तर ट्विटर पर लिखते हैं- 'सीआरपीएफ से मेरा बेहद खास रिश्ता रहा है, मैंने उनके लिए एंथम लिखा है, मैं कई सीआरपीएफ के अधिकारियों से भी मिल चुका हूं उनसे हमेशा सम्मान और प्यार सीखा है। मैं शहिदों के लिए दुख प्रकट करता हूं।' यूजर्स ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि आखिर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के खिलाफ एक शब्द तक नहीं लिखा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X