सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इन 3 सेलिब्रटीज के घर इसी साल गूंजेगी किलकारियां, अनोखे अंदाज में शेयर की खुशखबरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
after shahid kapoor here 2 other celebs announce baby news

बॉलीवुड और खेल की दुनिया से इन दिनों कई खुशखबरी सुनने को मिल रही है। जी हां, खुशखबरी से हमारा मतलब है कई सेलिब्रिटीज के घर इस साल किलकारियां गूंजने वाली हैं। जिसकी जानकारी इन सेलेब्स ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अनोखे अंदाज में दी। हम आपको ऐसी ही 3 सेलिब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही नई जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं।

Trending Videos
after shahid kapoor here 2 other celebs announce baby news
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। हाल ही में इस बात की जानकारी उनकी पत्नी मीरा राजपूत और शाहिद दोनों ने मिलकर दी थी। इस पर शाहिद ने कहा कि 'मीरा चाहती थी कि हम दुनिया को अपनी इस खुशी के बारे में इंस्टाग्राम पर बताएं।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
after shahid kapoor here 2 other celebs announce baby news
Shahid kapoor

मीरा और शाहिद ने इस बात की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी पहली लड़की मीशा की तस्वीर गुब्बारों के साथ पोस्ट करते हुए लिखा था, 'बड़ी बहन।' उनके इस पोस्ट से सभी को पता चल गया था कि शाहिद-मीरा एक बार फिर पेरेंट्स बनने वाले हैं।
 

 

❤️

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on



 

after shahid kapoor here 2 other celebs announce baby news
neil nitin mukesh

शाहिद कपूर के बाद एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी पापा बनने की खुशखबरी सुनाई है। नील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत क्यूट पोस्ट डालकर यह गुड न्यूज सबके साथ शेयर की। तस्वीर में बच्चे की ड्रॉइंग है और लिखा है- जल्द आने वाला है। आपको बता दें, नील की शादी पिछले साल 9 फरवरी को एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी रुक्मिणी सहाय से हुई थी। 
 

 

Now we will be THREE 👶🏼

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on

विज्ञापन
after shahid kapoor here 2 other celebs announce baby news
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक - फोटो : getty

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी मां बनने वालीं हैं। अक्टूबर में सानिया और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के यहां बच्चे की किलकारियां गूंजेंगी। सानिया ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'हम कुछ समय बाद माता-पिता बन जाएंगे। हमने इस बारे में बहुत सोचा और यह निर्णय लिया कि परिवार शुरू करने का यह सही समय है।' सानिया-शोएब ने 12 अप्रैल को ही अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाई थी। 
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed