फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख के बाद अब सलमान की सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने लगाई क्लास, बोले- 'तुम पाकिस्तानी....'

Fri, 05 Oct 2018 01:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
After shahrukh khan Abhijeet Bhattacharya Insults salman Khan
Salman,Abhijeet
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य इन दिनों अपने गानों के चलते कम और अपने बयानों के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। अभी एक दिन पहले ही अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख खान के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अब उन्होंने सलमान खान को आड़े हाथों लिया है। हाल ही में अभिजीत ने इंडिया टुडे से बात करते हुए सलमान खान की क्लास लगाई है।
After shahrukh khan Abhijeet Bhattacharya Insults salman Khan
abhijeet
अभिजीत भट्टाचार्य का कहना है कि सलमान खान अपनी फिल्मों में लगातार पाकिस्तानी सिंगर जैसे आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान को गाने दे रहे हैं जिससे भारतीय सिंगर्स को बॉलीवुड में कम मौके मिल रहे हैं। 
After shahrukh khan Abhijeet Bhattacharya Insults salman Khan
Abhijeet Bhattacharya

अभिजीत ने यह भी कहा है कि सलमान पाकिस्तानी गायकों का पक्ष लेते हैं जो धीरे-धीरे बॉलीवुड का एक ट्रेंड बनता जा रहा है। अभिजीत ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या अब भारतीय सिंगर्स बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग करने लायक नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी गायकों और कलाकारों के काम करने पर रोक लगाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
After shahrukh khan Abhijeet Bhattacharya Insults salman Khan
abhijeet, shahrukh
बता दें इससे पहले अभिजीत ने शाहरुख पर निशाना साधते हुए कहा था- 'मैंने अपनी आवाज से सुपरस्टार बनाए हैं। जब तक मैं शाहरुख खान के लिए गाता था तो वो रॉकस्टार थे लेकिन जब मैंने उनके लिए गाना बंद कर दिया वो अब लुंगी डांस पर आ गए हैं।
विज्ञापन
After shahrukh khan Abhijeet Bhattacharya Insults salman Khan
अभिजीत भट्टाचार्य
बता दें अभिजीत भट्टाचार्य पर हाल ही में एक महिला से गाली-गलौच और मारपीट करने का आरोप लगा था। इससे पहले भी अभिजीत भट्टाचार्य छेड़छाड़ के आरोप में फंस चुके हैं। उन पर एक लड़की ने दुर्गा पूजा समारोह में उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था और एफआईआर भी की थी। ओशीवारा पुलिस ने इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed