सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शाहरुख खान के हाथ से निकली 'सारे जहां से अच्छा', अब ये बड़ा सुपर स्टार निभाएगा राकेश शर्मा का किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 26 Jan 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
after shahrukh sushant singh rajput may be cast for rakesh sharma biopic film sare jahan se acha
Shahrukh Khan

पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) की बायोपिक फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' (Saare Jahan Se Accha) कई दिन से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में लीड एक्टर के लिए कभी आमिर खान (Aamir Khan) का नाम सामने आता है तो कभी ये बताया जाता है राकेश शर्मा की भूमिका शाहरुख खान (Shahrukh Khan) निभाएंगे। अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म में दोनों में कोई खान नजर नहीं आएगा। 

Trending Videos
after shahrukh sushant singh rajput may be cast for rakesh sharma biopic film sare jahan se acha
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

पहले बताया जा रहा था कि किंग खान इस साल फरवरी महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे लेकिन अब खबर आई है कि उन्होंने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की एंट्री होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
after shahrukh sushant singh rajput may be cast for rakesh sharma biopic film sare jahan se acha
sushant

डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार इस फिल्म के निर्माताओं ने सुशांत को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया है। खबरें थी कि सुशांत खुद भी एक स्पेस फिल्म 'चंदा मामा दूर के' शुरू करने वाले थे, लेकिन कुछ वजहों वह प्रोजेक्ट बंद हो गया। सुशांत पिछले कई दिनों से ऐसी फिल्म की तलाश में थे। 

after shahrukh sushant singh rajput may be cast for rakesh sharma biopic film sare jahan se acha
सुशांत सिंह राजपूत

रिपोर्ट यह भी बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत और 'सारे जहां से अच्छा' के निर्माताओं के बीच इस समय फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है, जल्द ही इसके आधिकारिक ऐलान की उम्मीद की जा सकती है।

विज्ञापन
after shahrukh sushant singh rajput may be cast for rakesh sharma biopic film sare jahan se acha
kareena kapoor khan

इस फिल्म में एक्ट्रेस को लेकर भी कशमकश है। फिल्म के लिए करीना कपूर खान और भूमि पेडनेकर के नाम चर्चा है लेकिन अभी तक कोई फाइनल जानकारी नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed